देश

नानकमत्ता गुरुद्वारा के प्रमुख की गोली मारकर हत्या, हत्याकांड के पीछे खालिस्तान एंगल की भी पुलिस कर रही जांच

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता में स्थित नानकमत्ता गुरुद्वारा के प्रमुख बाबा तरसेम की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. गुरुवार सुबह 6:00 बजे गुरुद्वारा परिसर परिसर में दो बाइकों पर सवार होकर आए चार अज्ञात हमलावरों ने तरसेम सिंह को गोली मारी और मौके से फरार हो गए. घटना में गंभीर रूप से घायल हुए तरसेम सिंह की इलाज के लिए खटीमा के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच चुका है.

आपको बताते चलें सिख समुदाय का यह प्रमुख प्रसिद्ध गुरुद्वारा है. जहां देश विदेश से बड़ी आस्था के साथ सिख श्रद्धालु आते हैं. पुलिस सूत्रों की माने तो हत्या की वजह तलाशने के साथ ही हत्यारों की तलाश में पुलिस जुट गई है. पुलिस हत्याकांड के पीछे गुरुद्वारे से जुड़ा कोई विवाद से लेकर खालिस्तान एंगल भी देख रही है.

STF समेत पुलिस की कई टीमें हत्यारों की खोज में

उत्तराखंड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक(कानून एवं व्यवस्था) एपी अंशुमान ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “नानकमत्ता गुरुद्वारा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह के हत्यारों को पकड़ने के लिए STF समेत पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं. हत्याकांड की जांच के लिए पुलिस मुख्यालय एक SIT टीम भी गठित करेगा.” वहीं नानकमत्ता गुरुद्वारा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या पर SDM खटीमा रवीन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा, “एक अज्ञात व्यक्ति ने बाबा तरसेम सिंह पर गोली चला दी. अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.”

इसे भी पढ़ें: आत्महत्या का प्रयास करने वाले MDMK सांसद गणेशमूर्ति का निधन, इस बात से थे नाराज!

सेंट्रल एजेंसी से किया गया संपर्क

नानकमत्ता गुरुद्वारा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या पर DGP उत्तराखंड अभिनव कुमार ने कहा, “आज सुबह हमारे पास घटना की सूचना आई थी. घायल हालत में उन्हें (बाबा तरसेम सिंह) अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन अभी की जानकारी के अनुसार उनकी मृत्यु हो गई है. यह हत्या चिंता का विषय है, मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं. घटनास्थल का निरीक्षण और स्थानीय जनता से बात की जाएगी. जांच के लिए SIT का गठन किया जा चुका है. प्राथमिकता के साथ इस मामले की जांच होगी. सेंट्रल एजेंसी से भी संपर्क किया गया है. जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा.”

Rohit Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 minute ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.…

2 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

37 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago