देश

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने वाली याचिकाओं पर 2 अगस्त से सुप्रीम कोर्ट में नियमित सुनवाई

Delhi: जम्मू कश्मीर से 370 को हटाने को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है. वहीं इसे लेकर आज सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संविधान पीठ का कहना है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई 2 अगस्त से शुरू होगी. CJI डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कहा- हम अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के खिलाफ याचिकाओं को 2 अगस्त को सूचीबद्ध कर सकते हैं. चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, “हम इन याचिकाओं पर 2 अगस्त से सुबह 10:30 बजे से सुनवाई करेंगे. हम 370 पर सोमवार और शुक्रवार को छोड़कर हर दिन सुनवाई करेंगे.”

 

तीन साल बाद हुई आज सुनवाई

बता दें कि आर्टिकल 370 पर सुप्रीम कोर्ट ने 3 साल बाद आज सुनवाई हो रही है. इससे पहले 2020 में इस मामले में सुनवाई हुई थी. वहीं आज मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले सोमवार को केंद्र ने इस मामले पर नया एफिडेविट दाखिल किया था. केंद्र सरकार ने राज्य से आर्टिकल 370 को खत्म करने को लेकर कहा था कि जम्मू-कश्मीर 3 दशकों तक आतंकवाद झेलता रहा है. राज्य से आर्टिकल 370 हटाना इसे खत्म करने का एक ही रास्ता था.

सुप्रीम कोर्ट में 4 साल से है मामला

5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा दिया था. इसके बाद से ही इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली गई. अक्टूबर 2020 से संविधान पीठ ही इस मामले की सुनवाई कर रही है. बता दें कि इन याचिकाओं पर सुनवाई CJI डीवाई चंद्रचूड़ की अगुआई वाली 5 जजों की बेंच करेगी. इन जजों में जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस संजीव खन्ना भी होंगे.

इसे भी पढ़ें: 14 जुलाई भारत के लिए ऐतिहासिक दिन, इसरो लॉन्च करेगा चंद्रयान-3 मिशन, पीएम मोदी को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किया गया आमंत्रित

2019 से इस दिन का इंतजार- उमर अब्दुल्ला

नेशनल कांफ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि हम 2019 से इस दिन का इंतजार करते आए हैं क्योकिं हमें लगता है कि हमारा केस मजबूत है. हम सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद भी रखेंगे और गुजारिश करेंगे कि इसमें जल्द से जल्द सुनवाई हो. हम न्याय की उम्मीद करते हैं, जो नाइंसाफी जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ 5 अगस्त 2019 को हुई, जो धोखा हुआ, कानून का धज्जियां उड़ाई गई उसका जवाब सुप्रीम कोर्ट से मिले.

Rohit Rai

Recent Posts

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

14 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

1 hour ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

2 hours ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago