लाइफस्टाइल

मॉनसून में मच्छरों से बढ़ा बीमारी का खतरा! ऐसे करें लक्षणों की पहचान व बचाव

Dengue In Monsoon: देश भर में मॉनसून की लहर है. इसके कारण कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है. इस बारिश के बीच मच्छरों से डेंगू का खतरा(बीमारी) बढ़ गया है. दिल्ली, नोएडा, बिहार समेत कई राज्यों व विभिन्न शहरों में इस मॉनसून मच्छरों की तादाद बढ़ गई है. डेंगू के कारण शरीर में तेज दर्द व बुखार होने लगता है. मच्छरों से फैलने वाली इस बीमारी के कारण शरीर की प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगती हैं. इस हालत में मरीज को अस्पताल में भर्ती कराना होता है. डेंगू से अधिक प्रभावित होने पर सही से इलाज नहीं मिलने के कारण लोगों की मौत भी हो सकती है. हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि डरने और घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि डेंगू के लक्षणों को पहचानकर इसका सही इलाज किया जा सकता है. आइए अब हम डेंगू के लक्षण और इससे बचने के तरीकों को जानते हैं…

Dengue In Monsoon: डेंगू के ये हैं लक्षण

देश मॉनसून की चपेट में है. भारी बारिश से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस बारिश में मच्छरों के प्रजनन यानी जन्म लेने की संख्या में भी वृद्धि हो गई है. इनकी जन्म दर बढ़ना आम बात है क्योंकि बारिश के कारण जहां पर भी गंदे पानी इकट्ठा होते हैं वह मच्छरों के लिए उनका प्रजनन स्थल यानी जन्म लेने वाली जगह बन जाती है. इन मच्छरों से डेंगू सहित कई परेशानियां होने लगती है. डेंगू के लक्षण की बात करें तो यदि किसी को डेंगू बीमारी होती है तो उसे तेज बुखार, सिरदर्द, बदन व मांसपेशियों में दर्द और थकान महसूस होती है.

ये भी पढ़ें- गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, स्कूल बस और कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत

इनसे बचाव के तरीके

अगर किसी को डेंगू के लक्षण होते हैं तो सबसे पहले वो डॉक्टर के पास जाए और उचित दवाइयां और सलाह ले. इसके अलावा हमें इस बीमारी या मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए इन कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत है.

गंदे पानी को ठहरने न दें
बारिश का पानी या कोई भी गंदा पानी जब कहीं रुक जाता है जैसे की किसी छोटे से स्थान पर, अंधेरे में किसी जगह, टायर में, किसी पुराने बर्तन या घर के पास नाले, किसी गड्ढे आदि में, तो यह मच्छरों के जन्म लेने के कारण बनते हैं. सबसे पहले इन स्थानों से पानी को हटा दें.

खिड़की बंद रखें और कीटनाशक का छिड़काव करें
बारिश के मौसम में अपने घर, कमरे की खिड़कियों को बंद करके रखें. इसके अलावा आप उन खिड़कियों पर जाली भी लगा सकते हैं ताकि बाहरी हवा आती रहे. इसके अलावा आप मच्छरों को पनपने से रोकने या उन्हें खत्म करने के लिए कीटनाशक का भी प्रयोग व छिड़काव कर सकते हैं.

शरीर का ऐसे करें बचाव
आप अपने शरीर पर मच्छर से बचाने वाली क्रीम लगा सकते हैं. इसके अलावा पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहन सकते हैं. इसमें लंबे बाजू वाली शर्ट, लंबी पैंट, मोजे शामिल हैं. महिलाएं अपने स्तर से साड़ी समेत अन्य वस्त्रों को पहन सकती हैं. इसके अलावा जब कोई जरूरत न हो तो घर से बाहर निकलने से बचें.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

6 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

57 minutes ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

2 hours ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago