देश

Cash for Jobs Scam: हाई कोर्ट से झटका लगने के बाद SC पहुंचे तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी, दाखिल की जमानत याचिका

Cash for Jobs Scam: कैश फॉर जॉब मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार हुए तमिलनाडु के मंत्री वी सेंथिल बालाजी की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. मद्रास हाईकोर्ट ने मंत्री सेंथिल बालाजी को जमानत देने से इनकार करते हुए जमानत याचिका खारिज कर दिया. अब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की ओर रुख किया है. मंत्री सेंथिल बालाजी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गई है, जिस पर सुनवाई के लिए कोर्ट तैयार हो गया है.

सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल

सुप्रीम कोर्ट ने सेंथिल बालाजी की जमानत याचिका पर सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है. जस्टिस संजय किशन कौल की पीठ के सामने जमानत अर्जी पर जल्द सुनवाई करने की मांग की गई है. 30 अक्टूबर को गिरफ्तार मंत्री की याचिका पर सुनवाई की जाएगी. मद्रास हाईकोर्ट से झटका लगने के बाद मंत्री ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.

मद्रास हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

मद्रास हाईकोर्ट ने गुरुवार को जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि, याचिकाकर्ता का भाई फरार है. वहीं याचिकाकर्ता बिना पोर्टफोलियो के मंत्री पद संभाल रहा है, इसलिए वह गवाहों के साथ छेड़छाड़ कर सकता है.

ईडी ने 14 जून को बालाजी को किया था गिरफ्तार

बता दें कि इसी साल 14 जून को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस में तमिलनाडु सरकार में मंत्री वी सेंथिल बालाजी को गिरफ्तार किया था. रुपये के बदले नौकरी से जुड़े एक घोटाले के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था. जिस समय का ये घोटाला हुआ था, उस समय बालाजी पूर्ववर्ती अन्नाद्रमुक की सरकार थी और उसमें वो परिवहन मंत्री के पद पर थे.

ये भी पढ़ें- स्मृति ईरानी डिग्री विवाद: अहमर खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने टाली सुनवाई, अब मार्च 2024 की तारीख दी, जानें क्‍या है मामला

भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago