Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली-एनसीआर में सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत, लेकिन जलभराव ने बढ़ाई समस्या

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार (26 जुलाई) को सुबह से ही तेज बारिश शुरू हो गई. तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया. घने बादल छाने से अंधेरा छा गया.

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार (26 जुलाई) को सुबह से ही तेज बारिश शुरू हो गई. तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया. घने बादल छाने से अंधेरा छा गया. जिससे लोगों को गाड़ी चलाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा. दिल्ली और नोएडा के कई इलाकों में जल भराव की समस्या पैदा हो गई है. जिससे आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

नोएडा के कई इलाकों में भरा पानी

नोएडा के सेक्टर 18, 62 और 66 में बारिश का पानी भरा हुआ है. जिससे सुबह ऑफिस जाने वालों को भी तमाम समस्या हुई. वहीं सड़कों पर भारी बारिश के चलते जाम की स्थिति बन गई. मौसम विभाग के अनुसार, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में भारी मूसलाधार बारिश हो सकती है. वहीं दक्षिण गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान में बारिश का अनुमान है.

कई राज्यों में भारी बारिश के आसार

देश की राजधानी में मंडी हाउस के अलावा रिंग रोड और अन्य जगहों पर हालात काफी खराब दिखाई दिए. मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर चेतावनी भी जारी की थी. देश के कई राज्यों में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. मोसम विभाग ने 12 राज्यों में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई थी.

यह भी पढ़ें: दिल्ली हज कमिटी में बड़ी फूट! AAP विधायक हाजी यूनुस बोले- अध्यक्षा कौसर जहां के

दूसरी तरफ यमुना और गाजियाबाद में हिंडन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. गाजियाबाद के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. जिला प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. यमुना में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. जिससे बड़ी आबादी प्रभावित हुई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital