बादाम खाने से उतर जाएगा चश्मे का नंबर? जानिए आंखों के लिए बादाम की सच्चाई
Weather Update: प्रतीकात्मक तस्वीर
Delhi Rainfall: दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. शुक्रवार शाम से ही आसमान में बादल छा गए और बादलों में तेज गजर के साथ ही मौसम काफी सुहाना हो गया. सुबह के समय भी तेज बारिश से लोगों को काफी राहत मिली और तेज हवाओं के साथ मौसम का मिजाज बदल गया है. हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही संभावना जतायी थी कि दिल्ली एनसीआर में तेज बारिश के साथ मौसम में बदलाव आएगा. मौसम के इस बदलाव के बाद वीकेंड पर घुमने जाने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है.
मौसम विभाग के मुताबिक, अगस्त के महीने में दिल्ली एनसीआर के इलाकों में सबसे ज्यादा बारिश होती है, लेकिन इस बार दिल्ली में अभी उतनी बारिश नहीं हुई है. हालांकि विभाग की तरफ से बारिश की आशंका जतायी गयी है, तो इसकी संभावना है कि आने वाले दिनों में लगातार बारिश हो.
भारतीय मौसम विज्ञान भवन के मुताबिक, आज भी दिल्ली एनसीआर में बारिश की संभावना बनी हुई है. शनिवार को भी रुक रुककर बारिश हो सकती है. दिल्ली और इसके आस-पास के ज्यादातर इलाकों में बादल अब भी छाए हुए हैं. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में भी बारिश होने की जानकारी मिली है. तेज बारिश की वजह से दिल्ली के जगहों पर जलभराव की स्थिति हो गयी. बदरपुर, द्वारका समेत कुछ जगहों पर जलभराव की स्थिति सामने आई है.
इससे पहले भारतीय मौसम विज्ञान भवन के बताया था कि शुक्रवार से 21 अगस्त तक उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग शहरों में भारी बारिश होने की संभावना है. 21 अगस्त को पश्चिमी यूपी में भी तेज बारिश के आसार हैं. वहीं दक्षिण भारत में, मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम से लेकर काफी तेज बारिश होने की आशंका है.
वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है. भूस्खलन, भारी बारिश और बादल फटने जैसी घटनाओं ने दोनों प्रदेशों में आफत मचा रखी है, जिसके चलते लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे खतरनाक हालातों के बीच मौसम विभाग ने पहले ही एक बार फिर दोनों राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी कर रखा है.
Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…
JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…
PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…
UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…
Swami Prasad Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर स्वामी प्रसाद मौर्य जमकर बरसे. उन्होंने कहा…
Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…