होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
अक्सर आपने देखा होगा कई लोग अपने फोन कवर में मेट्रो कार्ड, एटीएम कार्ड, रुपये जैसी चीजें रखते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप इन चीजों को अपने फोन के कवर में रखते हैं तो आप एक बड़े खतरे को बुलावा देते हैं. हाल ही में आई कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक यूजर्स के महंगे और सस्ते फोन में ब्लास्ट होने की खबरें आई हैं. लेकिन क्या आपको नहीं लगता कि इसमें कहीं न कहीं आपकी छोटी-छोटी गलतियां ही आप पर भारी पड़ती हैं. जिसके भुगतान में आपकी जान को भी खतरा हो सकता है.
वैसे तो फोन में ओवरहीटिंग कई कारणों से होती है लेकिन सबसे बड़ा कारण जो सामने आया है वह है फोन पर मोटा कवर होना. इसके साथ ही कवर के अंदर कई तरह की चीजें भी रखते हैं. दरअसल, जब फोन गर्म हो जाता है तो उसमें हवा को गुजरने के लिए जगह नहीं मिल पाती है, जिससे फोन ज्यादा गर्म हो जाता है और ब्लास्ट भी हो सकता है.
ये भी पढ़ें- Chandrayaan-3 Mission: ISRO ने लैंडर विक्रम की स्पीड कम करने में पाई सफलता, कहा- आगे अभी बड़ी चुनौती, सॉफ्ट लैंडिंग…
-फोन के गर्म होने की समस्या का सबसे बड़ा कारण फोन के कवर का मोटा होना या फोन के कवर में पैसे, एटीएम कार्ड, मेट्रो कार्ड या चाबी रखना है.
-किसी दूसरी कंपनी का चार्जर इस्तेमाल करने या लोकल चार्जर से फोन चार्ज करने से आपका फोन गर्म हो जाता है, जिसके बाद फोन में ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है.
-फोन को ज्यादा देर तक धूप में इस्तेमाल करने से बचें, कई बार ज्यादा तापमान के कारण आपका फोन गर्म हो सकता है.
-फोन को चार्ज पर लगाकर गेमिंग या किसी भी तरह से फोन का इस्तेमाल करने से बचें. दरअसल, फोन का ज्यादा इस्तेमाल करने पर फोन गर्म हो जाता है और अगर आप -इसे चार्जिंग के दौरान भी इस्तेमाल करते हैं तो फोन के ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है.
-फोन को चार्ज करते समय कोशिश करें कि उसका कवर हटा दें या कवर में रखी चीजें जैसे चाबियां, कार्ड आदि निकालकर अलग रख दें.
-जिन गेमिंग ऐप्स को फोन सपोर्ट नहीं करता है उन्हें इंस्टॉल करने से बचें और घंटों तक फोन में गेम न खेलें, इससे फोन में हीटिंग की समस्या होने लगती है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…
MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…
Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…
Right Side Chest Pain When Breathing: गहरी सांस लेने, खांसने या शरीर हिलाने पर सीने…
Delhi Guest Teacher Salary Hike: दिल्ली के 20 हजार से ज्यादा गेस्ट टीचर्स को बड़ी…