देश

अरविंद केजरीवाल को अदालत से फिर झटका, कोर्ट ने याचिका पर शीघ्र सुनवाई से किया इनकार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर से हाई कोर्ट से झटका लगा है. हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस मनमोहन की कोर्ट ने उनकी याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ईडी की रिमांड और गिरफ्तारी को अवैध बताकर याचिका दाखिल की थी. जिसपर 24 मार्च को सुनवाई करने की मांग की गई थी.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

उनका कहना है कि उनकी गिरफ्तारी और रिमांड, दोनों पूरी तरह से अवैध और नियमों के खिलाफ हैं. इसलिए उन्हें तत्काल रिहा होने का हक है. याचिका पर 24 मार्च को सुनवाई की मांग की है.

28 मार्च को केजरीवाल की पेशी

हाई कोर्ट ने मामले की तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया है. जिसके बाद अब माना जा रहा है कि होली के बाद 27 मार्च को कोर्ट खुलने पर सुनवाई हो सकती है. वहीं 28 मार्च को केजरीवाल को दोपहर 2 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा. अदालत ने उन्हें 6 दिन ईडी रिमांड में भेजा है.

इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे केजरीवाल?

इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उन्हें सीएम पद से हटाने के लिए एक व्यक्ति ने जनहित याचिका दायर की थी. जिसमें उन्होंने कोर्ट से मांग की थी कि केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के प्रधान सचिव से यह बताने के लिए कहा जाए कि किस अधिकार के तहत केजरीवाल मुख्यमंत्री के पद पर बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें- एक क्लिक में पढ़िए दिनभर की 10 बड़ी चुनावी खबरें

शराब घोटाला मामले में हुई गिरफ्तारी

बता दें कि 21 मार्च को ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था. उन्हें दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि दिल्ली शराब नीति के जरिए शराब कारोबारियों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई है. जिसके लिए कारोबारियों ने आम आदमी पार्टी को करोड़ों रुपये दिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

8 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

17 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

22 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

36 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

39 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

1 hour ago