देश

‘पूरी तरह पक्षपात से भरी है हैप्पीनेस इंडेक्स रिपोर्ट’, डॉ. राजेश्वर सिंह ने पाकिस्तान को भारत से ​बेहतर हालात में दिखाने पर कहा- ये हमारी छवि को धूमिल करने का प्रयास

India Vs Pakistan : उत्तर प्रदेश में सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने हाल ही में जारी हुई ग्लोबल हैप्पीनेस इंडेक्स को चुनौती दी और इसे जारी करने वाली अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच की असमानताओं पर आकंड़ों के माध्यम से दुनिया का ध्यान खींचा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X.com पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने अनेक तथ्यों पर प्रकाश डाला।

दोनों देशों के बीच आर्थिक विषमताओं पर चर्चा करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि भारत की जीडीपी 3.39 ट्रिलियन डॉलर है जबकि पाकिस्तान की जीडीपी 376 बिलियन डॉलर है। हमारे देश की विदेशी मुद्रा भंडार 642 बिलियन डॉलर है लेकिन पाकिस्तान का मात्र 8 बिलियन डॉलर है। पाकिस्तान में मुद्रा स्फीति 23% है और भारत में 5.09% है।

भारत और पाकिस्तान के बीच सामाजिक अंतरों के बारे में आंकड़ों के माध्यम से डॉ. राजेश्वर​ सिंह ने बताया कि हमारे देश में साक्षरता दर 77% है जबकि पड़ोसी देश में यह 59% है। भारत की लाइफ एक्सपेक्टेंस 71 वर्ष है जबकि पाकिस्तान की 66.5 वर्ष है। गरीबी दर की बात करें तो भारत के ग्रामीण क्षेत्र में 11.6% और शहरी में 6.3% जबकि पाकिस्तान की गरीबी दर 40% है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने दोनों देशों के बीच के अंतरों के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान की स्थिति आतंकवाद के केंद्र के रूप में है, जो आईएसआईएस सहित 12 सबसे खतरनाक विदेशी आतंकवादी संगठनों को संरक्षण देता है। देश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं के विरुद्ध उच्च स्तर की धार्मिक हिंसा होती है। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों की चिंताजनक दर, शारीरिक उत्पीड़न और बाल श्रम की लगातार घटनाओं की खबरें सामने आती रहती है। असुरक्षित पेयजल के कारण हर साल 2.5 लाख बच्चों की मौत हो जाती है।

भाजपा के विधायक डॉ. सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में तथ्यों के माध्यम से दोनों देशों के बीच असमानताओं के बावजूद पाकिस्तान को भारत से ऊपर रैंकिंग देने के लिए वैश्विक प्रसन्नता सूचकांक की आलोचना की। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा पक्षपातपूर्ण चित्रण भारत की उल्लेखनीय वृद्धि और वैश्विक स्थिति को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास किया गया है। डॉ. सिंह ने भारत की प्रगति और क्षमता को पहचानने में विफल रहने वाले इस पक्षपातपूर्ण आकंलन को चुनौती देने और नकारने की आवश्यकता का आग्रह किया।

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

9 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

51 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

60 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago