दुनिया

VIDEO: भीषण आतंकी हमले के बाद रूस ने किया युद्धाभ्यास, दुनिया के सबसे बड़े समंदर में दागी अपनी मिसाइल, जानें— यह कितनी घातक है?

Russia News: दुनिया के सबसे सबसे बड़े और ताकतवर देशों में से एक रूस अपने विनाशकारी हथियारों की वजह से विख्यात है. रूस वो देश है, जिसके पास सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं, जहां बनी मिसाइलें और लड़ाकू विमान भारत सबसे ज्यादा खरीदता है..जिसने अंतरिक्ष में सबसे पहले मानव मिशन भेजा था. उसी रूस में बीती रात को एक बड़ा आतंकी हमला हुआ. इस्लामिक स्टेट के 4-5 आतंकियों ने राजधानी मॉस्को स्थित क्रोकस सिटी हॉल को निशाना बनाया. हमले में 143 लोग मारे गए, वहीं सैकड़ों अन्य घायल भी हो गए. अब पूरी दुनिया में इस आतंकी हमले की चर्चा हो रही है. दुनियावालों की निगाहें रूसी सरकार पर टिकी हैं, ये देखने के लिए कि आतंकी हमले पर उसकी क्या कार्रवाई होगी—

23 मार्च 2024 की रात को हुए आतंकी हमले के बाद रूसी सेना ने प्रशांत महासागर में अपने हथियारों का दम दिखाया. रशियन पैसेफिक फ्लीट के युद्ध प्रशिक्षण के दौरान रूस की वोल्खोव पनडुब्बी से दुश्मन की ओर से होने वाली गोलीबारी की कृत्रिम परिस्थिति बनाकर एक तटीय लक्ष्य पर क्रूज मिसाइलें दागी गईं.

रशियन मीडिया RT Hindi ने बताया कि रूसी सेना ने वॉर ट्रेनिंग के दौरान कैलिबर क्रूज मिसाइल (Kalibr Cruise Missile) भी दागी. उस मिसाइल की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. एक वीडियो में दिख रहा है कि इस मिसाइल को विशाल पनडुब्बी से लक्ष्य की ओर छोड़ा गया.

ध्वनि की गति से पांच गुना ज्यादा इसकी स्पीड

कैलिबर क्रूज मिसाइल की फायरिंग स्पीड अन्य मिसाइलों की तुलना में काफी ज्यादा होती है. रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने दावा किया है कि यह मिसाइल ध्वनि की गति से पांच गुना ज्यादा स्पीड से हमला करती है. इसकी मारक क्षमता 2 हजार किलोमीटर बताई जाती है. रूस ने इस मिसाइल को यूक्रेन (Ukraine) पर हमला करके भी परखा है.

रूस ने यूक्रेन पर भी दागी थी यह क्रूज मिसाइल

रूस ने इस मिसाइल से 2022 में यूक्रेन पर हमला किया था. यूक्रेन के अंडरग्राउंड वेयरहाउस को उड़ाने के लिए कैलिबर क्रूज मिसाइल ब्लैक सी यानी काले सागर में मौजूद रशियन जंगी जहाज से यूक्रेन पर छोड़ी गई थी, जिसने क्रीमिया के तट के पास यूक्रेनी सैन्य अड्डे को तबाह कर दिया था. रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेंकोव ने कहा था कि 19-20 मार्च 2022 की रात को यूक्रेन पर हाइपरसोनिक मिसाइलें दागी गई थीं.

यह भी पढ़िए: Moscow Attack: ये हैं वे आतंकवादी जिन्होंने रूस की राजधानी को दहलाया, अब तक 115 लोगों की मौत; हिरासत में लिए गए 11 संदिग्ध

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

3 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

26 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

29 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

44 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

55 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

56 minutes ago