देश

स्वाति मालीवाल मारपीट मामला: आरोपी विभव की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, दिल्ली पुलिस ने दी ये दलीलें

आम आदमी पार्टी की राज्य सभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग के पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीएस विभव कुमार की ओर से दायर जमानत याचिका पर दिल्ली हाइकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट 12 जुलाई को जमानत याचिका पर फैसला सुनायेगा. न्यायमूर्ति अनूप कुमार मेंदीरत्ता ने विभव कुमार की जमानत याचिका पर उनके वकील तथा दिल्ली पुलिस एवं मालीवाल की ओर से पेश वकीलों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया.

पुलिस ने जमानत का किया विरोध

न्यायमूर्ति ने कहा कि फैसला शुक्रवार के लिए सुरक्षित रखा जाता है. पुलिस की ओर से पेश अधिवक्ता ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि जांच जारी है और 16 जुलाई को या उससे पहले आरोप पत्र दाखिल कर दिया जाएगा. पुलिस का पक्ष रख रहे वरिष्ठ अधिवक्ता संजय जैन ने कहा कि 16 जुलाई को या इससे पहले हम आरोप पत्र दाखिल कर देंगे. हम जांच के मध्य दौर में हैं. सुनवाई के दौरान मालीवाल भी अदालत में मौजूद थीं. उन्होंने कहा कि घटना के बाद से उन्हें धमकियां दी जा रही हैं. उनका मखौल उड़ाया जा रहा है और उन्हें शर्मसार करने की कोशिश की जा रही है.

यह भी पढ़ें- जल्लीकट्टू, कंबाला और बैलगाड़ी दौड़ को लेकर दायर पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार

18 मई को विभव की हुई थी गिरफ्तारी

विभव कुमार के वकील ने दलील दी कि जांच पूरी हो गई है. इसलिए उनके मुवक्किल को हिरासत में रखने की जरूरत नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि विभव कुमार की हिरासत 54वें दिन में प्रवेश कर चुकी है. सभी जरूरी जांच पूरी हो चुकी है. यह सुनवाई से पहले सजा की तरह है. विभव कुमार इस समय न्यायिक हिरासत में हैं. उन पर 13 मई को केजरीवाल के आधिकारिक आवास में मालीवाल से मारपीट करने का आरोप है. विभव कुमार को 18 मई को गिरफ्तार किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

धुंधली नहीं होगी दिल्ली: दिवाली से पहले राजधानी की साफ हवा साफ का ब्लूप्रिंट तैयार

Delhi Pollution Action Plan: दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण और सर्दियों की चुनौतियों से…

33 minutes ago

विकास की राह में घुट रहा भारत का दम! कोयला जलाने से हवा हो रही जहरीली, हर साल 9 लाख मौतें

Air Pollution: साल 2000 से 2020 के बीच प्रति व्यक्ति जीडीपी करीब 3 गुना बढ़ी,…

36 minutes ago

चालान नहीं भरा तो अगली बार बिजली का बिल देखकर उड़ जाएंगे होश! सुप्रीम कोर्ट ने क्या प्लान बना लिया?

Supreme Court on Traffic Challan: सुप्रीम कोर्ट ने कहा अगर लोग ट्रैफिक चालान नहीं भर…

41 minutes ago

‘मैं संतुष्ट हूं…’, अचानक से चिराग पासवान को किस बात का संतोष मिला?

Chirag Paswan satisfied with ECI: बीते रोज SIR पर चुनाव आयोग से सवाल पूछने वाले…

51 minutes ago

नेता नहीं, मसीहा थे गांधी! जानिए 100 साल पहले पूर्वी यूपी के किसानों ने गांधी को कैसे गढ़ा था?

1920 के दशक में पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में महात्मा गांधी की छवि…

55 minutes ago