देश

Himachal: सुक्खू सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, तीन पद अभी भी हैं खाली

Himachal: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की बनी नई नवेली सरकार में मंत्रिपरिषद का विस्तार करते हुए 7 विधायकों को मंत्री बनाया गया है. प्रदेश की कमान संभाल रहे सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के जिले शिमला से तीन विधायकों को मंत्री बनाया गया है.

वहीं कांगड़ा, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिले से एक-एक विधायकों को मंत्री बनाया गया है. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सभी सात मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

वहीं मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने समारोह का संचालन किया. इस दौरान राजभवन में नवनियुक्त मंत्रियों के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे.

ये विधायक बने मंत्री

समारोह में शपथ लेने वालों में सबसे पहले धनीराम शांडिल का नाम रहा. वहीं दूसरे नंबर पर चंद्र कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली. इसके बाद क्रमश: हर्षवर्द्धन चौहान, जगत सिंह नेगी और रोहित ठाकुर ने मंत्री पद की शपथ ली.

वहीं छठे नंबर पर अनिरुद्ध सिंह और सबसे अंतिम में विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल सरकार में मंत्री पद की शपथ ली. वहीं राज्य में मंत्रियों के तीन पद अभी खाली रहेंगे.

इससे पहले छह मुख्य संसदीय सचिवों को दिलाई गई शपथ

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इससे पहले छह मुख्य संसदीय सचिवों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इनमें मोहन लाल ब्राक्टा, सुंदर सिंह ठाकुर, राम कुमार चौधरी, किशोरी लाल, आशीष बुटेल, संजय अवस्थी ने हिमाचल के मुख्य संसदीय सचिव पद की शपथ ली.

इसे भी पढ़ें: Lucknow: सपा मीडिया ट्विटर हैंडल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल गिरफ्तार, पुलिस मुख्यालय पहुंचे अखिलेश यादव, जानिए क्या है पूरा मामला

कई प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी और नवनियुक्त मुख्य संसदीय सचिवों के परिवार के लोग भी इस समारोह में उपस्थित रहे.

हिमाचल सरकार में मुख्य संसदीय सचिव बनाने की पहल वीरभद्र सरकार में तब शुरू की गई थी. जब मंत्रियों की संख्या निर्धारित करते हुए यह तय हुआ कि राज्य में मुख्यमंत्री के अलावा केवल 11 मंत्री ही बनाए जा सकते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

1 minute ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

23 minutes ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

23 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

47 minutes ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

58 minutes ago

मेरठ में क्यों बंदर बन कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग? जानें अनोखे प्रदर्शन का कारण

मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…

1 hour ago