होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
चीन में कोरोना वायरस से हहाकार
Corona in China: चीन में कोरोना भयावह रुप लेते जा रहा है. हालात ये हो गए हैं कि इसके बढ़ते मामलों से वहां कि स्वास्थ्य व्यवस्था भी बुरी तरह चरमरा गई है. कोरोना वहां जमकर तबाही मचा रहा है. इसके बावजूद चीन कोरोना की पाबंदियों को खत्म करता जा रहा है. चीन ने आज (रविवार) से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए क्वारंटाइन की अनिवार्यता को खत्म करने का फैसला लिया है. ये फैसला ऐसे समय लिया गया है जब देश में कोरोना के केसों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.
चीन ने अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को भी फिर से खोलने का ऐलान कर दिया है. दरअसल, हेल्थ अथॉरिटी की ओर से जरी एक बयान में कहा गया है कि चीन के कोविड-19 मैनेजमेंट में आठ जनवरी से ढील दी जाएगी. इसे कैटेगरी ए से डाउनग्रेड करके कैटेगरी ए करने का फैसला लिया गया है. हेल्थ अथॉरिटी ने बताया है कि इसका प्रकोप काफी कम हो गया है और यह धीरे-धीरे सामान्य श्वास संक्रमण के रूप में ढलता जा रहा है.
ये भी पढ़ें- Japan: बम की धमकी के बाद जापान में प्लेन की आपात लैंडिंग, क्रू मेंबर समेत 142 लोग थे सवार
जब से चीन में जीरो कोविड पॉलिसी के खत्म किया गया है उसके बाद ही कोरोना के केसों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है. हालांकि बीते कुछ सालों से लगे इन कड़े कोरोना प्रतिबंधों से देश की अर्थव्यवस्था पर बहुत बुरा असर देखने को मिला है. इस वजह से चीनी सरकार को जनता के आक्रोश झेलना पड़ रहा है. इसे देखते हुए चीन ने पिछले महीने जीरो कोविड पॉलिसी को वापस ले लिया था.
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो चीन में कोरोना को लेकर लोगों में लापरवाही का आलम है. पिछले साल के अंत में अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को फिर से खोलने का ऐलान किया तो चीनी नागरिक विदेश यात्रा की योजना में लग गए. क्योकि स्थानीय लोगों ने ट्रैवल वेबसाइट्स पर इसकी पूछताछ करनी शुरू कर दी थी.
राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ारी अबरार जमाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए लिया निर्णय, पूर्व…
ब्रिटेन और फ्रांस जैसी बड़ी औपनिवेशिक ताकतों से घिरे होने के बावजूद थाईलैंड आखिर कैसे…
मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा शगुन सैनी ने…
Russian Maslenitsa Tradition Like Dussehra: दशहरे की तरह रूस में भी पुतला जलता है. जानिए…
कोलकाता के सुरुचि संघ दुर्गा पूजा पंडाल में 21 वर्षीय महिला वालंटियर से छेड़छाड़ के…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी…