देश

हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम की पत्नी का निधन, पूरे प्रदेश में शोक की लहर

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री का निधन हो गया है. बता दें कि बीती रात को अचानक उनका देहावसान हो गया. बताया जा रहा है कि सिम्मी अग्निहोत्री अचानक बीमार पड़ीं. जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों की एक टीम ने सिम्मी अग्निहोत्री मृत घोषित कर दिया.

सिम्मी अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में लोक प्रशासन विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थीं. बताया जाता है कि इनकी तबीयत बल्ड प्रेशर के अचानक घटने से बिगड़ी. जिसके बाद उन्हें चंडीगढ़ के मैक्स हॉस्पीटल में भर्ती कराने के लिए ले जाया जा रहा था, इस दौरान पंजाब के कुराली के नजदीक उनकी मृत्यु हो गई. जिसकी सूचना डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को तब हुई जब से कैबिनेट मीटिंग के बाद घर लौट रहे थे.

धार्मिक और समाजिक कार्यों में रुचि

सिम्मी अग्निहोत्री पेशे से प्रोफेसर होने के अलावा समाजिक और धार्मिक कार्यों में भी बढ़कर हिस्सा लिया करती थीं. मुकेश अग्निहोत्री के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद चिंतपूर्णी, ज्वालाजी और बगलामुखी की पैदल यात्रा की थीं. तीन दिन पहले ही उन्होंने मुकेश अग्निहोत्री की फेसबुक वॉप पर एक वीडियो साझा किया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि 12 फरवरी 2024 को हरोली क्षेत्र के बाथू में एक सामुदायिक भवन में माता के आदेश से ‘भगवती जागरण’ किया जा रहा है. इस वीडियों में सिम्मी अग्निहोत्री ने लोगों से आने का आग्रह भी किया था.

केंदीय मंत्री ने अगले 3 दिनों का कार्यक्रम किया स्थगित

सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर केंद्रीय सूचना प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शोक व्यक्त किया है. जैसे ही केंद्रीय मंत्री को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने अगले तीन दिनों के सभी कार्यक्रम को स्थिगित कर दिया है.

Dipesh Thakur

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

6 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

39 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

51 minutes ago

वृषभ राशि वालों के लिए आज खुलेगा तरक्की का रास्ता? धन, नौकरी और रिश्तों में क्या मिलेगा खास संकेत

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…

1 hour ago