भाजपा कार्यकर्ताओं ने निखिल वागले की कार पर किया हमला.
Journalist Nikhil Wagle Car Attacked: महाराष्ट्र के पुणे में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्रकार निखिल वागले की गाड़ी पर हमला कर दिया. वे सिंघल रोड़ इलाके में निर्भय बानो के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. जानकारी के अनुसार कार में वागले के अलावा दो और लोग मौजूद थे. भाजपा कार्यकर्ताओं ने वागले की कार के शीशे तोड़ दिए और उनकी कार पर स्याही फेंकी.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने खंडोजी बाबा चैक पर वागले की कार को घेर लिया और शीशे तोड़ दिए. इसके बाद कार पर स्याही भी फेंकी. इस दौरान पुलिस सुरक्षा के बीच आक्रोशित कार्यकर्ताओं की भीड़ के बीच वागले कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे. बता दें कि निखिल वागले अखबार महानगर के एडिटर रह चुके हैं. उन्होंने आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा के बाद एक्स पर पीएम मोदी केे खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की थी.
यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी हिंसाः आज राज्यपाल से मिलेगा INDIA का प्रतिनिधिमंडल, 4 उपद्रवी गिरफ्तार, कर्फ्यू जारी
भाजपा नेता सुनिल देवधर ने मंगलवार को वागले के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी. शुक्रवार को पुणे में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने वागले के खिलाफ केस दर्ज कराया था. हमले के बाद वागले ने प्रतिक्रिया देेते हुए कहा कि जिन्होंने ने मुझ पर हमला किया है मैं उन्हें माफ करता हूं. यह मुझ पर सातवां हमला था. इससे पहले मुझ पर 6 हमले हो चुके हैं.
हालांकि वागले पीएम मोदी और आडवाणी पर आपत्तिजनक ट्वीट के बाद भी लगातार पीएम मोदी पर हमलावर थे. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे ट्वीट से मोदी-आडवाणी डर गए. मैं अभी भी अपने ट्वीट पर कायम हूं. और इसके लिए जेल जाने को भी तैयार हूं.
यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी की आग बरेली पहुंची, पुलिस की ड्रोन से निगरानी, तौकीर रजा की ‘जेल भरो’ की धमकी के बाद तनाव का माहौल
चक्रवात 'अर्णव' के कारण झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी…
Northern Railway Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए बड़ी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा स्थित भीलड़ी में ₹325 करोड़…
कैंसर दवाओं की मनमानी कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट…
Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स के दौरान पवन सिंह और नीलम गिरी का…
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड उम्र का पुख्ता प्रमाण नहीं…