देश

Holi Celebrations: ‘रंग बरसे’ गाने पर जमकर झूमे विदेशी राजनयिक, मीनाक्षी लेखी ने की सेलिब्रेशन की मेजबानी

Holi Celebrations: हर साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा पर होलिका जलती है. इसके ठीक अगले दिन रंग लगाकर होली का त्योहार मनाते हैं. इस बार देश में रंगों का त्योहार होली 8 मार्च को से मनाया जाएगा. लेकिन इस त्योहार का खुमार अभी से लोगों के सिर चढ़ने लगा है. आम लोगों के अलावा कई सेलेब्रिटी और नेता इसके रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. इसी क्रम में दिल्ली में 6 मार्च को होली महोत्सव 2023 का आयोजन किया गया. केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने सोमवार को दिल्ली में आयोजित इस महोत्सव की मेजबानी की.

होली के गानों पर थिरके मेहमान

इस होली महोत्सव में कई राजनयिक और गणमान्य लोग शामिल हुए. इस दौरान जब होली के गाने बजने शुरु हुए तो कोई भी खुद को थिरकने से नहीं रोक सका. कार्यक्रम में आए विदेशी राजनयिकों ने भी जमकर डांस किया. ऐसे में सभी होली के रंगो में रंगे नजर आए. कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा पहने कई कलाकार भी दिख रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: Holi in Vrindavan: वृंदावन में विधवा माताओं ने खेली फूलों की होली, कभी बेरंग थी इनकी जिंदगी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया हक

जब शुरु हुआ ‘रंग बरसे‘

वीडियो में दिख रहा है जब कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन पर फिल्माया होली का प्रसिद्ध गाना ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’ बजना शुरु हुआ तो विदेशी राजनयिक ने ऐसा डांस किया कि कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग देखते रह गए. वीडियो में उन्हें इस गाने पर नाचते हुए देखा जा सकता है. विदेशी राजनयिको के साथ कई अन्य लोगों ने भी इस कार्यक्रम में जमकर डांस किया. वहीं इस वीडियो में दिख रहा है कि सबके उपर रंग भी लगा हुआ है.

होलिका दहन की तिथि इस बार 6 और 7 मार्च के मध्य की रात में बताई जा रही है. हर साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा पर होलिका जलती है. इसके ठीक अगले दिन रंग लगाकर होली का त्योहार मनाते हैं. होलिका दहन के अगले दिन धुरेंडी पर रंग खेला जाता है. वहीं इस बार होली के त्योहार का रंग अभी से लोगों के उपर चढ़ने लगा है.चाहे आम लोग हों या खास रंगों के इस त्योहार को अभी से सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

48 minutes ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

1 hour ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

3 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

3 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

3 hours ago