देश

Vrindavan Holi: राधे-राधे की धुन में झूमे विदेशी, जमकर खेली फूलों की होली, वीडियो वायरल

Vrindavan Holi: हजारों की संख्या में वृंदावन पहुंचे विदेशी पर्यटकों ने फूलों की होली का जमकर लुत्फ उठाया. इस दौरान बड़ी संख्या में विदेशी युवतियां कान्हा के रंग में रंगी नजर आ रही थीं और राधे-राधे का जयकारा लगाते हुए नाच रही थीं तो वहीं उन पर बरसते फूल उनको और भी आनन्द विभोर कर रहे थे. भारत के परम्परागत परिधान साड़ी में उपस्थित विदेशी युवतियां भारत की संस्कृति, परम्परा और पर्व में रंगी नजर आ रही थीं.

बता दें कि काशी, मथुरा और वृंदावन की होली न केवल देश बल्कि दुनिया में भी प्रसिद्ध है. इसीलिए तो हर साल लाखों विदेशी श्रद्धालु मात्र होली पर ही यूपी के इन तीन जगहों पर पहुंचते हैं और यहां की अनोखी होली में शामिल होकर खुद को धन्य करते हैं. इसी तरह इस बार भी वृंदावन में बड़ी संख्या में विदेशी पहुंचे है और फूलों की होली के साथ होली का शुभारम्भ कर दिया है. ये तो सभी जानते हैं कि ब्रज में होली पर्व का खुमार देश के ही नहीं विदेशी कृष्ण भक्तों पर भी खूब चढ़ रहा है.

पढ़ें इसे भी- Holi: ‘बाहुबली गुझिया’ ने इस दुकान पर बढ़ाई भीड़, 50 हजार रु किलो ‘गोल्डन गुझिया’ भी डिमांड में, ‘पटाखों वाले गुलाल’ के साथ होली के रंग में रंग यूपी

ऐसा दिव्य नजारा शनिवार को तीर्थ नगरी वृंदावन में देखा गया. जहां पूरी तरह से ब्रज की माटी में रंगे नजर आए विश्व के विभिन्न देशों के विदेशी कृष्ण भक्तों ने जमकर नाचते-गाते हुए फूलों की होली खेली. मौका था श्री इंफ्रा डवलर्स के डायरेक्टर मनमोहन गौतम एवं राहुल पांडेय द्वारा आयोजित होली महोत्सव का. जहां जर्मनी के रहने वाले परमहंस विश्वानंद महाराज के सानिध्य में रूस, मॉरीशस, इंग्लैंड, अमेरिका, कनाडा, हौलैंड समेत कई अन्य देशों के भक्तों द्वारा होली के भजन, रसिया आदि की धुनों के मध्य जमकर नृत्य करते हुए फूलों की होली खेली गई. इस सम्बंध में कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि विदेशी राधारानी और कान्हा के रंग में नजर आ रहे हैं. सभी एक-दूसरे पर फूल डालकर ठीक उसी तरह होली खेल रहे हैं, जिस तरह से रंगों से होली खेली जाती है. 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 minute ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

18 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

18 minutes ago

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

26 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

44 minutes ago