खेल

WPL 2023: “कप्तानी का दारोमदार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करता है”, मैच के बाद बोलीं कप्तान हरमनप्रीत कौर

Harmanpreet Kaur: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के शुरुआती मुकाबले में अपने बल्ले से चमक बिखेरनी वाली मुंबई इंडियन्स की  हरमनप्रीत कौर ने कहा कि कप्तानी का दरोमदार उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करता है. हरमनप्रीत ने शनिवार को केवल 30 गेंदों पर 65 रन की पारी खेली जिसमें 14 चौके शामिल थे. उन्होंने इसके साथ ही एमिलिया केर (24 गेंदों पर नाबाद 45 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की जिससे मुंबई ने पांच विकेट पर 207 रन बनाने के बाद गुजरात जायंट्स की पारी को महज 64 रन पर समेट कर 143 रन की बड़ी जीत दर्ज की.

हरमनप्रीत ने मैच के बाद बाद कहा कि पिच से जल्दी से सामंजस्य बिठाना उनकी टीम की जीत के लिए महत्वपूर्ण था. उन्होंने कहा, ‘‘ किसी भी मैच में आप यह सोच कर मैदान पर नहीं उतरते की यह एकतरफा मुकाबला होगा. आप हमेशा इस मानसिकता के साथ आते हैं कि आप विरोधी टीम को हल्के में नहीं ले सकते. हमारे गेंदबाजों ने जो किया वह काबिले तारीफ था. मुझे लगता है कि हमें अच्छी शुरुआत मिली और जब ऐसा होता है तो आप इसे जारी रख सकते हैं.’’

‘हमारी सभी गेंदें सही जगह टप्पा खा रही थीं’

कप्तान हरमनप्रीत ने बताया कि ‘‘हमारी गेंदबाजी के दौरान लगभग सभी गेंदें सही जगह टप्पा खा रही थी. जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तो यह पता लगाने में सक्षम थे कि किस क्षेत्र में गेंदबाजी करनी है. हमारे गेंदबाजों ने परिस्थितियों से जल्दी सामंजस्य बैठाया इस लिए यह एकतरफा मुकाबला लग रहा था.’’ दायें हाथ की इस बल्लेबाज ने कहा कि कप्तानी की जिम्मेदारी उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करती है.

उन्होंने आगे बताया कि ‘‘जब से मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया है, तब से मैं टीमों की कप्तानी कर रही हूं. इससे मुझ पर कोई अतिरिक्त दबाव नहीं आता है बल्कि यह मुझे मैच से अधिक जुड़ा हुआ महसूस कराता है. इससे मुझे अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलती है.’’

यह भी पढ़ें-   “ए ललना CM होइहें हिंद के, ओसे PM होइहें हो…” साइकिल पर निकले तेजू भईया, इस गाने संग वीडियो ट्वीट कर जाहिर कर दी ख्वाहिश!

मुंबई ने हर विभाग में हमको पछाड़ दिया- स्नेह राणा

वहीं गुजरात जायंट्स की उपकप्तान स्नेह राणा ने कहा कि उनकी टीम को मुंबई ने हर विभाग में पछाड़ दिया लेकिन उन्हें अपना आत्मविश्वास बनाये रखना है. उन्होंने कहा ‘‘ यहां माहौल काफी अलग था और यह कई खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मैच था। हमारे पास घरेलू स्तर के काफी खिलाड़ी हैं.’’ स्नेह ने कहा, ‘‘हमसे क्षेत्ररक्षण में कई बार चूक हुई और इसने आज के मैच में अहम भूमिका निभाई. मुझे लगता है कि यह हम सभी के लिए एक सबक है। कुछ खिलाड़ी जल्दी से माहौल में घुल जाते हैं, लेकिन कुछ लोग अपना समय लेते हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस मैच में हुई गलतियों के बारे में बात करेंगे. लेकिन हमने सभी खिलाड़ियों को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि उन्हें हर समय अपना आत्मविश्वास बनाये रखना है. टूर्नामेंट अभी शुरू हुआ है, हमें हौसला बढ़ाने की जरूरत है. हम और मजबूती से वापसी करेंगे.

– भारत एक्सप्रेस (इनपुट भाषा के साथ)

 

Rahul Singh

Recent Posts

Explained: ट्रंप के लिए बड़ी मुसीबत! कांग्रेस गंवाने के बाद क्या ईरान युद्ध पर यू-टर्न लेने को मजबूर होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति?

US Politics: अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में कांग्रेस के दोनों सदनों पर डेमोक्रेट्स का कब्जा हो…

13 minutes ago

ट्रंप की हार और शेयर मार्केट में आई बहार…! सेंसेक्स 1400 अंक उछला तो निफ्टी हुई 24,300 के पार

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की खबर के बीच भारतीय शेयर…

35 minutes ago

दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, दो लोगों की मौके पर मौत

Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत…

36 minutes ago

अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की करारी हार, क्या अब कमजोर पड़ रही है ट्रंप की पकड़? 2028 की सियासी जंग के लिए खुलने लगे नए रास्ते

2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…

52 minutes ago

क्लास बनी डिस्कोथेक! जब बच्चों के सामने टीचर ने शुरू किया धमाकेदार डांस, फिर जो हुआ…; देखें VIDEO

Viral Dance Video in Class: प्राइमरी स्कूल का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल, क्लासरूम…

53 minutes ago

अंगोमचा बिमोल अकोइज्म को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने निपटाई अग्रिम जमानत याचिका; गिरफ्तारी पर पुलिस का बड़ा बयान

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मणिपुर के सांसद और जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइज्म…

59 minutes ago