Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

उत्तराखंड सरकार में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के दिल्ली समेत 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 2 अलग-अलग मामलों मे चल रही है जांच

Harak Singh Rawat: मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में ईडी, हरक सिंह रावत के कई ठिकानों पर जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक ईडी, कांग्रेसी नेता हरक सिंह रावत के करीबियों से भी पूछताछ कर रही है.

Harak Singh Rawat: कांग्रेस के नेता और उत्तराखंड सरकार में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के दिल्ली समेत 16 ठिकानें पर ईडी ने छापेमारी की है. बता दें कि तीन राज्यों उत्तराखंड, दिल्ली और चंडीगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी जारी है.

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की जा रही है छापेमारी

न्यूज एजेंसी के सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए गए पोस्ट के मुताबिक, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में ईडी, हरक सिंह रावत के कई ठिकानों पर जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक ईडी, कांग्रेसी नेता हरक सिंह रावत के करीबियों से भी पूछताछ कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फॉरेस्ट लैंड स्कैम मामले में ईडी ने एक्शन लिया है. साथ ही पीएमएलए के तहत कार्रवाई जाती है. जानकारी रहे कि ईडी ने इससे 2023 में भी विजिलेंस विभाग ने हरक सिंह रावत के खिलाफा कार्रवाई की थी.

हरक सिंह रावत कौन हैं?

हरक सिंह रावत को भारतीय जनता पार्टी ने एक समय पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. कहा जाता है कि उस वक्त इन्हें अनुशासन हीनता की वजह से कैबिनेट मंत्री के पद से भी बर्खास्त कर दिया गया था. जिसके इन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया. हरक सिंह रावत के साथ इनकी बहू अनुकृति गुसाईं भी कांग्रेस में शामिल हो गई थीं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital