UK Hormuz summit: ब्रिटेन ने होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने के लिए एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय पहल शुरू की है. यह (Hormuz Strait) समुद्री मार्ग दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल रूट्स में से एक है. हाल के तनाव और अमेरिका-ईरान युद्ध जैसे हालात के चलते यह रास्ता लगभग बंद हो गया है, जिससे कई देशों की ऊर्जा सप्लाई प्रभावित हो रही है.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर (Keir Starmer) ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए भारत को भी आमंत्रित किया है. इस बैठक में दुनिया के करीब 35 बड़े देश हिस्सा ले रहे हैं. भारत की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी वर्चुअल तरीके से इस मीटिंग में शामिल हो रहे हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसकी जानकारी दी है.
होर्मुज स्ट्रेट पश्चिम एशिया का एक बेहद महत्वपूर्ण समुद्री रास्ता है, जहां से दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल और गैस की सप्लाई गुजरती है. अगर यह रास्ता बंद होता है, तो भारत, चीन, जापान, मलेशिया और इंडोनेशिया जैसे देशों पर सीधा असर पड़ता है. इन देशों की पेट्रोल-डीजल सप्लाई बाधित हो सकती है.
ईरान और अमेरिका-इजरायल देशों के बीच बढ़ते तनाव के चलते हालात बिगड़े हैं. खबरों के मुताबिक, ईरान की सेना IRGC ने इस स्ट्रेट को नियंत्रित या बंद कर दिया है. इसके बाद कई जहाज बीच रास्ते में फंस गए हैं और तेल की सप्लाई रुक गई है.
इसी समस्या के समाधान के लिए ब्रिटेन ने ‘होर्मुज समिट’ आयोजित किया है. इस बहुपक्षीय बैठक का उद्देश्य सभी देशों को साथ लाकर इस अहम समुद्री मार्ग को फिर से चालू करना है. यह समिट ऐसे समय पर हो रही है जब पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है और वैश्विक व्यापार पर इसका असर साफ दिख रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…
Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…
सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…