Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

global news

मिडिल ईस्ट जंग के कारण पाकिस्तान में पेट्रोल 50% महंगा होकर 389 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है. पेट्रोलियम मंत्री ने चेतावनी दी है कि किल्लत होने पर दाम 1,000 रुपए प्रति लीटर तक जा सकते हैं.

यमन में हूती विद्रोहियों के बढ़ते हमलों से घबराए सऊदी अरब ने सीरिया, तुर्किए और पाकिस्तान से मदद मांगी, लेकिन सभी ने जमीनी जंग में उतरने से इनकार कर दिया. बाब-अल-मंदेव पर हूतियों के कब्जे से मिडिल ईस्ट के पावर बैलेंस और ग्लोबल ट्रेड पर बड़ा संकट मंडरा रहा है.

India become 5th Largest Digital Economy: ICRIER की 'India’s Digital Economy 2026' रिपोर्ट के अनुसार भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी डिजिटल अर्थव्यवस्था बन गया है. देश ने जर्मनी, फ्रांस, जापान और कनाडा जैसी विकसित अर्थव्यवस्थाओं को पीछे छोड़ दिया है.

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास शनिवार शाम अचानक गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। चश्मदीदों के मुताबिक, एक युवक बैग लेकर सीक्रेट सर्विस चेकपॉइंट की तरफ बढ़ा और अचानक पिस्तौल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसमें हमलावर गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। हमलावर की पहचान 21 वर्षीय नसीरे बेस्ट के रूप में हुई है, जो मैरिलैंड का रहने वाला था।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईस्टर के मौके पर सोशल मीडिया पर इतना गुस्सैल और गाली भरा पोस्ट लिखा कि इसको देखकर पूरी दुनिया हैरान हो गई. इसमें डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खुलकर धमकी दी और उसमें इतनी अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया कि अब कांग्रेस में 25वें संशोधन की धारा 4 लागू करने की मांग जोर पकड़ रही है. ये धारा ही अब अमेरिकी सांसदों को ट्रंप की सनक का सही इलाज नजर आ रही है

UK Hormuz summit: ब्रिटेन ने होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए 35 देशों की बैठक बुलाई है, जिसमें भारत को भी शामिल किया गया है. यह समुद्री मार्ग वैश्विक तेल सप्लाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

18 मार्च को ईरान में दुनिया के सबसे बड़े नेचुरल गैस फील्ड साउथ पार्ट्स पर अटैक हुआ है. जहां से ईरान की 70% गैस की आपूर्ति होती है. देश में बिजली पैदा करने के लिए यहीं से गैस का इस्तेमाल होता है. यह ईरान का ऐसा इकोनॉमिक पिलर है जो ईरान का जीवन है. ईरान की ही एक स्टेट मीडिया के मुताबिक इजराइल और अमेरिका ने मिलकर यह अटैक ईरान पर किया है. इस हमले में कई गैस टैंक्स और रिफाइनरीज के कुछ हिस्सों को नुकसान भी पहुंचा है.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका को सीधी चेतावनी दी है कि अगर ईरान के तेल इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया, तो क्षेत्र की अमेरिकी कंपनियों के ठिकानों को तबाह कर दिया जाएगा.

China: चीन के शंघाई में शनिवार को कई प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए और जीरो कोविड पॉलिसी वापस लेने की मांग की.