देश

सो कॉल्ड ‘पप्पू’ से कितने डरे हुए हैं- राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर स्वरा भास्कर ने साधा निशाना

Swara Bhasker On Rahul Gandhi: 2019 में ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी के मामले में गुजरात की सूरत कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कोअपराधिक मानहानि मामले में दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई. हालांकि, कोर्ट ने राहुल गांधी को जमानत देते हुए उन्हें अपील के लिए 30 दिनों का वक्त दिया है. लेकिन उनकी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई है. इसके बाद से ही तमाम लोग इस मामले में अपनी राय दे रहे हैं.

अब इस मामले में हमेशा से अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का एक ट्विट सामने आया है. हाल ही में शादी के बंधन में बंधने वाली स्वरा ने अपने ट्वीट में कहा है कि, ‘वे तथाकथित पप्पू से कितने डरे हुए हैं, यह साबित करने के लिए कानून का घोर दुरुपयोग किया गया है.’

स्वरा भास्कर ने राहुल को लेकर कही यह बात

सपा नेता से शादी करने वाली स्वरा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर अपने ट्वीट में लिखा है कि- ‘वो तथाकथित पप्पू से कितने डरे हुए हैं. राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता, विश्वसनीयता और कद पर अंकुश लगाया गया है और 2024 लोकसभा के लिए स्पष्ट मजबूत रणनीति है कि आरजी अब चुनाव नहीं लड़ सकता है.. मेरा अनुमान है कि आरजी इस सबसे बाहर निकल आएगा.’

इससे पहले भी राहुल मांग चुके हैं माफी

2019 में राहुल गांधी ने ‘चौकीदार चोर है’ बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगी थी. इसकते अलावा अवमानना के मामले में पहले दायर किए गए दो हलफनामों में राहुल गांधी ने केवल खेद व्यक्त किया था, जिस पर कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई थी.

इसे भी पढ़ें: पुलिस को न मिला कोई सुराग, पालतू तोते ने खोला हत्या का राज! 9 साल बाद मिला परिवार को इंसाफ

स्वरा की शादी में राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और सपा नेता फहाद अहमद की शादी के एक कार्यक्रम में भी शामिल हो चुके हैं. स्वरा के वेडिंग रिसेप्शन में देश दुनिया की तमाम सेलेब्रेटियों ने शिरकत की थी. वहीं स्वरा भी राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा मे शामिल हो चुकी हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

13 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग पर बोले ओम बिरला, कहा- प्रस्ताव आया तो नियमानुसार होगी कार्रवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की विपक्ष की मांग के बीच लोकसभा अध्यक्ष…

30 minutes ago

पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर वार्ता: पश्चिम एशिया में शांति बहाली पर जोर, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस का मिला निमंत्रण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच टेलीफोन पर द्विपक्षीय संबंधों…

1 hour ago