खेल

Team India: सूर्या फ्लॉप, फैन्स बोले- संजू को लाओ, रोहित-द्रविड़ के सामने आई बड़ी चुनौती!

BIG trouble for Rohit Sharma & Rahul Dravid: ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं. घर में वनडे सीरीज हारने के बाद कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं. हार के साथ-साथ सूर्या के खराब फॉर्म ने फैंस को काफी निराश किया. इस बीच एक और मुद्दा ऐसा उठ रहा है जिसका जवाब शायद अभी किसी के पास ना हो.

दरअसल, टीम इंडिया को घरेलू वनडे सीरीज में 1-2 से हार झेलनी पड़ी. इस सीरीज के आगाज से पहले श्रेयस अय्यर के रूप में भारत को बड़ा झटका लगा था. इंजरी के कारण इस मिडिल ऑर्डर बैट्समैन की जगह टी-20 के नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया गया. मगर इस बल्लेबाद ने टीम की मुश्किलें कम करने की जगह और बढ़ा दी. सूर्या तीन मैचों में 1-1 बॉल खेलकर जीरो पर आउट हुए. यानी SKY का वनडे में बहुत बुरा हाल है, ऐसे में टीम इंडिया को श्रेयस अय्य का दूसरा विक्लप तलाशना होगा क्योंकि श्रेयस अय्यर इंजरी के कारण करीब 5-6 महीने खेल से दूर रह सकते हैं.

ये भी पढ़ें: रवि शास्त्री का चौंकाने वाला बयान, IPL और BCCI पर साधा निशाना!

मिशन वर्ल्ड कप पर खतरा!

टीम इंडिया को इस साल घर में वनडे वर्ल्ड कप खेलना है. श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद टीम मैनेजमैंट ने सूर्याकुमार यादव को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई सीरीज में शामिल किया, लेकिन उनके फ्लॉप शो ने इन उम्मीदों पर पाना फेर दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को  टीम में लाने की मांग की. इस मसले से जुड़े कई तरह के मीम्स और पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.

0,0,0… ये कैसा ‘सूर्यग्रहण’, वनडे में फिसड्डी साबित हो रहे सूर्या

वो सूर्यकुमार यादव जिनके लिए बाउंसर, यॉर्कर, लेग स्पिन, ऑफ स्पिन मायने नहीं रखती वही बल्लेबाज आज सीधी गेंद पर निपट रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में उनका स्कोर-0,0,0 है. या यूं कह लीजिए टी20 क्रिकेट का नंबर 1 बल्लेबाज वनडे में एक-एक रन बनाने को तरस गया है.

ऑस्ट्रेलियाई सीरीज ही नहीं बल्कि पिछले एक साल से वनडे में रन बनाने को तरस रहे हैं. इस खिलाड़ी ने पिछले 12 महीनों में 14 पारियों में महज 12.76 की औसत से 166 रन बनाए हैं. SKY ने वनडे फॉर्मेट में जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसे देखकर उनका वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह बना पाना मुश्किल लग रहा है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

1 hour ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago