ICC World Cup 2023

World Cup 2023: सेमीफाइनल में कीवी टीम के ये तीन खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए बन सकते हैं मुसीबत, रोहित ब्रिगेड को रहना होगा सचेत

World Cup 2023 1st Semi Final IND vs NZ: वर्ल्ड कप 2023 में लीग मुकाबले खेले जा चुके हैं. चार टीमें भारत, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गई है. 15 नवंबर यानी बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा. 2019 के वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने भारत को सेमीफाइनल में हराकर वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर दिया था. अब एक बार फिर से दोनों टीमें की भिड़ंत सेमीफाइनल में होने जा रहा है. ऐसे में भारत को कीवी टीम के तीन खिलाड़ियों से बचकर रहना होगा और उसके खिलाफ मजबूत रणनीति बनाने की जरूरत होगी.

भारत पर भारी पर सकते हैं तीन खिलाड़ी

न्यूजीलैंड टीम ने टीम इंडिया को 2019 से वर्ल्ड कप में हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया था. वहीं इसके बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप बनने का सपना भी तोड़ दिया था. अब एक बार फिर से दोनों टीमें आमने-सामने हैं. दोनों टीमें शानदार प्रदर्शन कर रही है और बेहतरीन फॉर्म में है. भारतीय टीम को कीवी टीम के तीन खिलाड़ियों से बचकर रहना होगा और उनके लिए बेहतर रणनीति बनानी होगी, नहीं तो वो तीनों खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए मुसीबत बन सकते हैं. आईए जानते हैं कौन से वो तीन खिलाड़ी है, जो टीम इंडिया पर भारी पड़ सकते हैं.

वर्ल्ड कप में गरज रहा रचिन रविंद्र का बल्ला

न्यूजीलैंड टीम के युवा बल्लेबाज रचिन रविंद्र का बल्ला वर्ल्ड कप में जमकर गरज रहा है. रचिन रविंद्र ने वर्ल्ड कप में अब तक खेले गए 9 मैचों में 565 रन बनाए हैं. विराट कोहली (594 रन), क्वींटन डिकॉक (591 रन) के बाद रचिन रविंद्र इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं. रचिन के बल्ले से तीन शतक और दो अर्धशतक निकले हैं. लीग मुकाबले में भारत के खिलाफ रचिन रविंद्र ने 75 रनों की शानदार पारी खेली थी. वो इस टूर्नामेंट में बेहतरीन फॉर्म में हैं और कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में भारतीय टीम को रचिन से निपटने के बेहतर रणनीति की जरूरत होगी. अगर भारत के खिलाफ रचिन का बल्ला चला तो फिर टीम इंडिया के लिए मुसीबत खड़ी हो जाएगी.

डेरियल मिचेल से निपटने की भारत की चुनौती

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरियल मिचेल ने लीग मुकाबले में भारत के खिलाफ 130 रनों की पारी खेली थी. इस टूर्नामेंट में इनका बल्ला जमकर गरज रहा है. यही वजह है कि रोहित शर्मा को मिचेल को सस्ते में आउट करना होगा, नहीं तो वो भारत के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं. वहीं ट्रेंट बोल्ड भी भारत के लिए मुसीबत बन सकते हैं.

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: बाउंड्री काउंट या सुपर ओवर.. वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल में मैच टाई हुआ तो क्या होगा?

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन में रेल मंत्रालय! स्टेशनों पर लगेंगे 20 हजार नए फिल्ट्रेशन सिस्टम, मिलेगा शुद्ध पानी

Clean Drinking Water At Railway Stations: यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के…

30 minutes ago

पुरानी दिल्ली को मिलेगा नया पहचान-चिह्न: चांदनी चौक का टाउन हॉल बनेगा टूरिज्म और कल्चरल हब

दिल्ली सरकार और नगर निगम (MCD) ने चांदनी चौक स्थित 160 साल पुराने ऐतिहासिक टाउन…

35 minutes ago

दाढ़ी-टोपी में सफर मुश्किल, निशाने पर मुसलमान! हामिद अंसारी के बयान को मुस्लिम संगठनों ने किया सपोर्ट

Hamid Ansari Statement: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की सांप्रदायिकता और धार्मिक स्वतंत्रता पर की गई…

38 minutes ago

Afghanistan Drug Crackdown: 12 प्रांतों में 60 संदिग्ध गिरफ्तार, 29 किलो ड्रग्स जब्त; गुप्त लैब भी ध्वस्त

Afghanistan Drug Crackdown: अफगानिस्तान में एंटी-नारकोटिक्स पुलिस ने 12 प्रांतों में कार्रवाई कर ड्रग्स कारोबार…

45 minutes ago

‘होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोलेंगे’ ईरान का अमेरिका को सीधा अल्टीमेटम, गालिबफ बोले- सैन्य ताकत से बनाएंगे दबाव

Mohammad Bagher Ghalibaf: ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ ने साफ कहा है कि…

48 minutes ago

‘BJP को रोकना है तो हमसे बात करो…’ UP चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन का दिया खुला ऑफर

2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर…

58 minutes ago