विश्लेषण

नेपाल में भूकंप से चारों ओर तबाही ही तबाही; सैकड़ों लोगों की मौत, याद आया 2015 का खौफनाक मंजर

Nepal Earthquake: हिमालयी देश नेपाल में शुक्रवार को भयंकर भूकंप आया, जिसमें 132 लोग मारे गए हैं. वहीं सैकड़ों लोग घायल हुए हैं. 6.4 तीव्रता के भीषण भूकंप से पड़ोसी देश की धरती तो डोली ही साथ ही साथ भारत के भी कई राज्यों में झटके महसूस किए गए. दिल्ली-एनसीआर, बिहार में आधी रात को आए भूकंप से लोग दहशत में हैं. वहीं नेपाली अधिकारियों ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है. देश के कई गांवों और शहरों में अफरा-तफरी का माहौल है.

इससे पहले नेपाल में 2015 में बड़ा भूकंप आया था. इसमें करीब 9000 लोग मारे गए थे. एक रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप में स्थानीय ऐतिहासिक स्थल और मंदिर नष्ट हो गए थे, इसके अलावा पूरे कस्बे में और दस लाख से अधिक घर जमींदोज हो गए थे. उस वक्त कहा गया था कि नेपाल की अर्थव्यवस्था को 6 अरब डॉलर का नुकसान हुआ.

1934 के भूकंप में मचा था हाहाकार

बता दें कि नेपाल अक्सर भूकंप के झटकों से प्रभावित होता है. आखिरी बड़ी घटना 2015 में ही हुई थी. वहीं 2015 से पहले 1934 में भयंकर भूकंप आया था. रिपोर्ट के मुताबिक, उस समय करीब 8,519 लोगों की मौत हुई थी. भारत में भी इसके असर से कई लोगों की मौत हुई थी. इस बार भी भूकंप का असर दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश बिहार समेत कई अन्य पड़ोसी राज्यों में महसूस किया गया. इससे पहले 15 अक्टूबर को दिल्ली और एनसीआर दोनों में तेज झटके महसूस किए गए थे, इसके बाद 3 अक्टूबर को भी ऐसे ही झटके महसूस किए गए थे.

यह भी पढ़ें: MP Election: “मैं कांग्रेस के लिए काला कौआ हूं”, ज्योतिरादित्य के बयान पर कमलनाथ ने किया पलटवार

2015 से अब तक नेपाल में आए भूकंप पर एक नजर

अप्रैल 2015: 25 अप्रैल, इस दिन नेपाल में सबसे विनाशकारी भूकंप आया. इस भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई. इसके ठीक 17 दिन बाद दूसरा झटका आया. इस भीषण भूकंप के कारण करीब 9000 लोगों की मौत हुई थी.

16 सितंबर, 2020: नेपाल में 6 तीव्रता का भूकंप आया, राजधानी काठमांडू में झटके महसूस किए गए. हालांकि, इसमें जान-माल की छति कम हुई.

9 नवंबर, 2022: नेपाल में आए भूकंप के कारण चार बच्चों सहित कम से कम छह ग्रामीणों की दुखद मौत हो गई. हिमालय की तलहटी में बसे दूरदराज के समुदायों में मिट्टी और ईंट के घर नष्ट हो गए.

12 नवंबर, 2022: नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे नेपाल और भारत दोनों में झटके महसूस किए गए.

24 जनवरी, 2023: इस तारीख को 5.6 तीव्रता वाले भूकंप के कारण नेपाल दो दर्जन से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए. इस भूकंप के झटके नई दिल्ली तक महसूस किए गए.

3 अक्टूबर, 2023:  नेपाल को 3 अक्टूबर, 2023 को लगातार दो भूकंपों का सामना करना पड़ा, जिनकी तीव्रता 6.3 और 5.3 थी. इन भूकंपों से 17 लोग घायल हो गए, घर क्षतिग्रस्त हो गए और भूस्खलन हुआ जिससे भारत की सीमा से लगे बझांग जिले में नेशनल हाईवे बंद हो गया था.

3 नवंबर, 2023: देर रात आए इस भूकंप ने देश को एक बार फिर से हिला कर रख दिया. नेपाल के साथ-साथ भारत में भी झटके महसूस किए गए. अब तक 132 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों की संख्या में इजाफा होने के आसार हैं.  इस तारीख को जाजरकोट के पश्चिमी क्षेत्र में एक तेज भूकंप आया, जिसके परिणामस्वरूप कम से कम 132 मौतें हुईं और सैकड़ों घायल हुए.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

27 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

43 minutes ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

9 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

9 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

9 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

10 hours ago