देश में साइबर क्राइम की घटनाएं लगातार हो रही है. ताजा मामला देश के मुख्य न्यायाधीश से जुड़ा हुआ है. जहां साइबर क्रिमिनल्स ने देश के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के नाम पर पैसों की मांग की है. इसको लेकर रिपोर्ट भी दर्ज की गई है.
एक मैसेज का क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है, ‘हैलो, मैं सीजेआई हूं और हमारी कोलेजियम के साथ अर्जेंट मीटिंग है. मैं कनॉट प्लेस में फंस गया हूं. क्या मुझे कैब के लिए 500 रुपये भेज सकते हैं. मैं जब कोर्ट पहुंचुंगा तो पैसे वापस कर दूंगा.’ मामला सामने आने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने चीफ जस्टिस के निर्देश पर साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई है.
बता दें कि देश में साइबर क्राइम के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. मई 2024 में इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की ताजा रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था शुरुआती चार महीने में सैकड़ों करोड़ रुपये की ठगी की गई है. ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर सबसे ज्यादा ठगी की गई है.देश में हर रोज सात हजार साइबर क्राइम की रिपोर्ट दर्ज की जा रही हैं.
ये भी पढ़ें- कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को Terror Funding मामले में रिहाई, अन्य मामलों में जेल में रहेंगे
-भारत एक्सप्रेस
Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…
LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…
रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…
1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…