Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘मैं CJI हूं… कैब के लिए 500 भेज दोगे?’ साइबर अपराधियों ने मुख्य न्यायाधीश को भी नहीं छोड़ा!

मई 2024 में इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की ताजा रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि इस साल के शुरुआती चार महीने में सैकड़ों करोड़ रुपये की ठगी की गई है.

Chief Justice Dr DY Chandrachud
Vikash Jha Edited by Vikash Jha

देश में साइबर क्राइम की घटनाएं लगातार हो रही है. ताजा मामला देश के मुख्य न्यायाधीश से जुड़ा हुआ है. जहां साइबर क्रिमिनल्स ने देश के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के नाम पर पैसों की मांग की है. इसको लेकर रिपोर्ट भी दर्ज की गई है.

एक मैसेज का क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है, ‘हैलो, मैं सीजेआई हूं और हमारी कोलेजियम के साथ अर्जेंट मीटिंग है. मैं कनॉट प्लेस में फंस गया हूं. क्या मुझे कैब के लिए 500 रुपये भेज सकते हैं. मैं जब कोर्ट पहुंचुंगा तो पैसे वापस कर दूंगा.’ मामला सामने आने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने चीफ जस्टिस के निर्देश पर साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई है.

बता दें कि देश में साइबर क्राइम के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. मई 2024 में इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की ताजा रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था शुरुआती चार महीने में सैकड़ों करोड़ रुपये की ठगी की गई है. ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर सबसे ज्यादा ठगी की गई है.देश में हर रोज सात हजार साइबर क्राइम की रिपोर्ट दर्ज की जा रही हैं.

ये भी पढ़ें- कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को Terror Funding मामले में रिहाई, अन्य मामलों में जेल में रहेंगे

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital