देश

मैंने बच्चों से कहा विदेश में ही बस जाओ, भारत में माहौल ठीक नहीं- RJD नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान पर घमासान

Abdul Bari Siddiqui: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के एक बयान पर बिहार में नयी सियासत शुरू हो गई है. जिसके बाद बीजेपी ने उनकी कड़ी आलोचना की है. दरअसल, आरजेडी नेता अब्दुल बारी ने देश के माहौल पर बयान दिया था. उन्होंने एक जनसभा में अपने बच्चों को सलाह देते हुए कहा कि देश का माहौल ठीक नहीं है और वे चाहेंगे कि उनके बच्चे किसी अन्य देश में ही रह कर अपना जीवन यापन करें. देश के माहौल वाले बयान पर बिहार में सियासी बवाल मचा हुआ है. हालांकि, आरजेडी नेता अब्दुल बारी के बयान का जदयू (JDU) ने समर्थन किया है.

वहीं, बिहार में विपक्ष की पार्टियों ने अब्दुल बारी सिद्दीकी पर निशाना साधा है. बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि अब्दुल बारी सिद्दीकी यह तय नहीं करेंगे कि देश का माहौल कैसा है. देश और राज्य ने उन्हें इतना कुछ दिया है इसके बावजूद इस तरह का बयान देना शर्मनाक है. यह बयान एक खास वर्ग की मानसिकता को दर्शाता है.

मेरे बच्चे देश का माहौल झेल नहीं पाएंगे- अब्दुल

बता दें कि अब्दुल बारी सिद्दीकी ने पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, “देश का माहौल खराब हो रहा है, देश में माहौल ठीक नहीं है. मेरे बच्चे बाहर रहते हैं, बाहर ही नौकरी करते हैं और मैं अपने बच्चों को यह कहना चाहता हूं कि वे वहीं रह जाएं, वहीं की ही नागरिकता रखें. वो देश के माहौल को झेल नहीं पाएंगे.” अब्दुल बारी ने भी बताया कि मेरा एक बेटा है जो हार्वर्ड (यूनिवर्सिटी) में पढ़ रहा है और एक बेटी है, जो लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ी है. मैंने उनसे कहा है कि वे विदेश में नौकरी तलाशें और हो सके तो विदेशी नागरिकता भी ले लें.”

JDU ने किया समथर्न, BJP ने साधा निशाना

वहीं उनके इस बयान का JDU ने समर्थन किया है. जदयू के मंत्री और प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा ”देश का माहौल आप देख ही रहे हैं. बीजेपी सिर्फ अपनी जीत की ही बात करती है”.वहीं, बिहार बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने नाराजगी जताते हुए कहा, ‘‘सिद्दीकी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के करीबी सहयोगी हैं और उनकी बातें उनकी पार्टी की मुस्लिम तुष्टिकरण की संस्कृति को दर्शाती हैं.”

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

जब बच्चे कहानी पढ़ने से पहले खो जाते थे तस्वीरों में… याद आए ‘चंदामामा’ के मशहूर आर्टिस्ट के.सी. शिवाशंकर

आज 29 सितंबर को चन्दामामा के प्रसिद्ध चित्रकार के.सी. शिवाशंकर की छठी पुण्यतिथि है. 29…

7 minutes ago

डिप्रेशन में देश के युवा! उच्च शिक्षा संस्थानों के 15% छात्र अत्यधिक तनाव में, सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट में खुलासा

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के सर्वे में करीब 2.43 लाख उच्च शिक्षा…

15 minutes ago

संस्कार भारती के ‘कला संकुल’ में कथक पर विशेष कला संगोष्ठी: गौरी दिवाकर ने साझा किए कला-यात्रा के अनुभव

संस्कार भारती के 'कला संकुल' में 'समकालीन कथक, परंपरा और नवाचार' पर संगोष्ठी आयोजित हुई.…

17 minutes ago

चाणक्य मॉडल: कैसे अमित शाह ने लिखी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी राजनीतिक पटकथा?

जानिए कैसे अमित शाह ने चाणक्य के सिद्धांतों, बूथ स्तर के संगठन और सटीक रणनीति…

31 minutes ago

गांव की मिट्टी से निकले नेता कैसे बने यूपी की सियासत के ग्रासरूट आर्किटेक्ट, जानिए केशव प्रसाद मौर्य की कहानी

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…

52 minutes ago

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

1 hour ago