Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP: ‘मुझे रेप और जान से मारने की धमकी दी जा रही है, अखिलेश होंगे जिम्मेदार’- बीजेपी नेत्री ने सपा मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल के खिलाफ दर्ज कराई FIR

Samajwadi party: ऋचा राजपूत ने अपनी शिकायत में कहा, ”समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मुझे जान से मारने और बलात्कार की धमकी दी जा रही है, मुझे कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी अखिलेश यादव की होगी.”

बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया प्रभारी ऋचा राजपूत (फोटो ट्विटर)

DR. Richa Rajput: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) मीडिया सेल नाम के ट्विवटर हैंडल के खिलाफ हजरतगंज थाने में FIR दर्ज हुई है. सपा के इस ट्विटर हैंडल के खिलाफ एफआईआर (FIR) बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज डॉ. ऋचा राजपूत ने दर्ज कराई है. उन्होंने समाजवादी पार्टी के इस ट्विटर हैंडल के खिलाफ आरोप लगाया कि इस ट्विटर हैंडल से मुझे रेप और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. इसके साथ ही ऋचा राजपूत ने कहा कि अगर मेरे साथ कुछ भी हुआ तो इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिम्मेदार होंगे.

बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज ऋचा राजपूत ने अपनी शिकायत में कहा है, ‘समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मुझे जान से मारने और बलात्कार की धमकी दी जा रही हैं, मुझे कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी अखिलेश यादव की होगी.’ ऋचा की शिकायत पर लखनऊ पुलिस ने हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया है.

‘मैं अपने परिवार और अपनी सुरक्षा के लिए चिंतित हूं’

डॉक्टर रिचा राजपूत ने थाने में मुकदमा लिखवाते हुए कहा,” मैं अपने परिवार और अपनी सुरक्षा के लिए चिंतित हूं. मैं प्रताड़ना का सामना कर रही हूं, मेरी जान को खतरा है, मेरे साथ रेप जैसी घटना हो सकती है और अगर मेरे परिवार को कुछ होता है तो उसके लिए अखिलेश यादव जिम्मेदार होंगे.’ वहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी के टि्वटर हैंडल पर आरोप लगाया कि इस ट्विटर हैंडल से मेरे खिलाफ लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Faridabad: मेडिकल शॉप पर ORS लेते समय अचानक लड़के को आया हार्ट अटैक, चंद मिनटों में हुई मौत, Video Viral

समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल पर दर्ज हुए कई मामले

समाजवादी पार्टी मीडिया सेल नाम के इस ट्विटर हैंडल पर पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं. बीजेपी और आरएसएस समेत कुछ पत्रकारों ने इस ट्विटर हैंडल पर मामले दर्ज कराएं हैं. समाजवादी पार्टी मीडिया सेल अकाउंट पर आरएसएस (RSS) से जुड़े प्रमोद कुमार पांडे ने विभूति खंड थाने में केस दर्ज करवाया था. उन्होंने भी अभद्र भाषा का उपयोग करने का इल्जाम लगाया था. वहीं इससे पहले बीजेपी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कराया था.

– भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital