देश

मानसिक अस्वस्थ होने पर महिला की सहमति से बनाया गया शारीरिक संबंध भी बलात्कार: अदालत

Mumbai High Court: मुंबई की एक सत्र अदालत ने मामले की सुनवाई के दौरान एक अहम फैसला दिया है. अदालत ने कहा कि “मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से यौन संबंध बनाना बलात्कार है, भले ही इसके लिए महिला ने सहमति दी हो.” कोर्ट ने कहा कि मानसिक स्थिति ठीक न होने पर एक महिला जो उस कार्य के परिणामों और उसके नेचर को समझने में असमर्थ है, अगर वो अपनी सहमति भी देती तब भी उसके साथ बनाया गया शारीरिक संबंध बलात्कार की श्रेणी में आता है.

आरोपी को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई

कोर्ट ने कहा कि ऐसी महिला की सहमति के बाद भी इसे बलात्कार माना जाएगा. चाहे उस महिला की उम्र कुछ भी हो और भले ही वह कार्य उसकी सहमति से किया गया हो. कोर्ट ने ये फैसला एक 23 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने वाले उसके 24 साल के युवक को दोषी ठहराते हुए दिया. कोर्ट ने दोषी युवक को 10 साल जेल की सजा सुनाई.

मानसिक रूप से विक्षिप्त थी पीड़िता

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कहा कि महिला की मानसिक उम्र 9 साल की लड़की के बराबर थी. आरोपी और पीड़िता गर्भपात कराए गए भ्रूण के जैविक माता-पिता पाए गए हैं. महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस डीजी ढोबले ने कहा कि आरोपी ने पीड़िता की मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है. न्यायाधीश ने आगे कहा कि मानसिक रोगी या फिर मानसिक तौर पर बीमार व्यक्ति विशेष देखभाल और प्यार स्नेह का हकदार होता है, उसका किसी भी तरह से शोषण नहीं किया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें- …तो क्या झूठ बोल रही AAP? चुनाव आयोग ने कैंपेन सॉन्ग पर रोक लगाने के दावे को किया खारिज, कही ये बात

मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी ने कहा कि पीड़िता के साथ उसने उसकी सहमति से शारीरिक संबंध बनाए थे. हालांकि बचाव पक्ष को खारिज करते हुए न्यायाधीश ने कहा कि इस मामले में अभियोजन पक्ष ने ये साबित किया है कि पीड़िता की मानसिक स्थिति पूरी तरह से ठीक नहीं थी. ऐसे में मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की सहमति नहीं दे सकती है, जिसे उसका प्रभाव और परिणाम समझ न आता हो.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

38 minutes ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

59 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

59 minutes ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

1 hour ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

1 hour ago

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि के मामले में नया समन जारी किया

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…

1 hour ago