चुनाव

…तो क्या झूठ बोल रही AAP? चुनाव आयोग ने कैंपेन सॉन्ग पर रोक लगाने के दावे को किया खारिज, कही ये बात

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने बीते दिनों कैंपेन सॉन्ग ‘जेल का जवाब वोट से’ जारी किया था. इस कैंपेन सॉन्ग को लेकर आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि चुनाव आयोग ने इस गीत पर रोक लगा दी है. हालांकि इलेक्शन कमीशन ने AAP के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.

चुनाव आयोग ने रोक लगाने के दावों को खारिज किया

दिल्ली के चीफ इलेक्शन कमिश्नर कार्यालय से जुड़े एक सूत्र ने बताया गया कि AAP के चुनावी गीत पर रोक लगाने की बात को इलेक्शन कमीशन ने खारिज कर दिया है. इसके साथ ही कहा कि सभी राज्यों में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में एक कमेटी काम करती है, ये कमेटी राजनीतिक पार्टियों और उनके प्रत्याशियों की प्रचार सामग्री पर नजर रखती है. उसी के आधार पर चुनाव से जुड़े गीत और प्रचार सामग्री को मंजूरी दी जाती है.

AAP ने किया ये दावा

दिल्ली के मुख्य चुनाव आयुक्त कार्यालय के अनुसार, राज्यों में बनी ये समितियां या तो प्रचार सामग्री को मंजूरी देती हैं या फिर रद्द कर देती हैं. इसके अलावा रोक लगाने का कोई नियम होता ही नहीं है. जबकि AAP का दावा है कि उनके कैंपेन सॉन्ग पर रोक लगा दी गई है.

यह भी पढ़ें- गांधी कैसे हो गईं प्रियंका?…शादी के बाद पति का सरनेम लगाती हैं लड़कियां, सीएम मोहन यादव का गांधी परिवार पर हमला

चुनाव आयोग ने दिए ये तर्क

मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि ‘जेल का जवाब वोट से’ कैंपेन गीत पर न्यायपालिका पर सवाल उठाए गए हैं. इसलिए मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी कमेटी (एमसीएमसी) ने कैंपेन सॉन्ग के कॉटेंट में संशोधन कराने की सिफारिश कर उसे वापस लौटाया है. संशोधन के साथ आम आदमी पार्टी स्वीकृति के लिए दोबारा आवेदन दे सकती है. आम आदमी पार्टी को यह भी कहा गया है कि अगर वह MCMC के फैसले से सहमत नहीं है तो सीईओ की अध्यक्षता में बनी राज्यस्तरीय कमेटी में इसे चुनौती दे सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

17 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

17 minutes ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

30 minutes ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

31 minutes ago

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि के मामले में नया समन जारी किया

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…

35 minutes ago

जिंदा है सरदार पटेल की सोच या बिखर रही है एकता? जानिए आज के भारत की हकीकत

सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रभक्ति और अदम्य साहस की मिसाल है. स्वतंत्रता…

41 minutes ago