Seema Haider
Seema Haider: सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी इनदिनों सुर्खियों में है. सचिन के प्यार में ‘सीमा’ पार कर भारत आई सीमा फिलहाल यूपी एसटीएफ की हिरासत में है. एटीएस ने कल सीमा और सचिन से करीब 10 घंटेतक पूछताछ की थी. इस बीच पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर के मामले पर यूपी के SDG कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, “एजेंसियां अपना काम कर रही हैं. यह मामला दो राष्ट्रों के बीच का है, जब तक पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिल जाते तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता. एक बार वह जेल जा चुकी है और जमानत पर है, अब उसे बाहर भेजने की प्रक्रिया चल रही है.
बता दें कि सीमा हैदर मामले की रिपोर्ट यूपी पुलिस ने गृह विभाग को सौंप दी है. एटीएस और खुफिया एजेंसियों के पूछताछ में कई चौंकाने वाले राज सामने आए हैं. यूपी के स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने सीमा हैदर को लेकर बार्डर पर किसी चूक से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि यह सुरक्षा चूक नहीं है. किसी के चेहरे पर नहीं लिखा होता है कि कौन कहां से है. उन्होंने कहा कि नेपाल का बॉर्डर खुला हुआ है. दोनों देश के लोग बिना पासपोर्ट के इधर से उधर आ जा सकते हैं. मामले की जांच की जा रही है.
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…