Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“हारे तो खबर बनेगी ‘INDIA फेल’ हो गया”, गठबंधन के नाम पर पूर्व राष्ट्रपति की बेटी ने उठाए सवाल

INDIA: पूर्व राष्ट्रपति की बेटी की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इसके अलावा, बीजेपी ने भी INDIA नाम को लेकर विपक्षी गठबंधन पर हमला बोला है.

Opposition Alliance

विपक्षी दलों के गठबंधन में I से इंडिया, N से नेशनल, D से डेमोक्रेटिक, I से इनक्लूसिव और A से अलायंस होगा

INDIA: बेंगलुरु की बैठक में विपक्षी दलों ने 26 दलों के गठबंधन को इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव एलायंस (INDIA) या ‘इंडिया’ दिया है. इसके साथ ही अलग चर्चा शुरू हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, ‘INDIA’ नाम पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ऐतराज जताया है. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस नाम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. इस बीच भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुत्री शर्मिष्ठा मुखर्जी ने भी इस नाम पर ऐतराज जताया है.

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने उठाए सवाल

शर्मिष्ठा ने ट्वीट कर कहा, “INDIA- रचनात्मक और चर्चा पाने वाला नाम है. लेकिन क्या होगा यदि गठबंधन विफल हो जाए या टूट जाए? तो खबरें चलेंगी- ‘इंडिया फेल हो गया, इंडिया टूट गया’? किसी भी पोल गठबंधन/पार्टी/नेता को राष्ट्र का पर्याय नहीं बनाया जाना चाहिए. हमारा देश भारत किसी भी व्यक्ति या संगठन से बहुत बड़ा है.”

पूर्व राष्ट्रपति की बेटी की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इसके अलावा, बीजेपी ने भी INDIA नाम को लेकर विपक्षी गठबंधन पर हमला बोला है. विपक्ष की बैठक के बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर कहा था, “हमारा सभ्यता से जुड़ा संघर्ष इंडिया और भारत के इर्द-गिर्द केंद्रित है. अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा. हमें खुद को औपनिवेशिक विरासतों से मुक्त करने का प्रयास करना चाहिए. हमारे पूर्वज भारत के लिए लड़े और हम भारत के लिए काम करते रहेंगे.” इसके बाद उन्होंने अपने ट्विटर प्रोफाइल में इंडिया की जगह ‘भारत’ जोड़ लिया.

ये भी पढ़ें: Cloud 9 Society: भारत एक्सप्रेस की खबर का असर, क्लाउड 9 सोसाइटी के लोगों को मिलेगा पानी, डीएम ने दिए जांच के आदेश

वहीं उनके इस बयान को लेकर जयराम रमेश ने ट्वीट किया,, “क्या असम के मुख्यमंत्री को अंगूर खट्टे होने का अहसास हो रहा है? उनके नए गुरु मोदी जी ने हमें स्किल इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे नाम दिए. उन्होंने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से ‘टीम इंडिया’ के रूप में मिलकर काम करने को कहा है. उन्होंने वोट फॉर इंडिया की अपील भी की. ”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital