देश

“अगर INDIA गठबंधन अपना नाम भारत कर दे, तो क्या ये देश का नाम BJP कर देंगे?” केजरीवाल ने किया सवाल

‘भारत की राष्ट्रपति’ की ओर से भेजे गए G20 रात्रिभोज के निमंत्रण पर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है. इसको लेकर कांग्रेस समेत अन्य दलों की तरफ से बयानबाजी तेज हो गई है. इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा घबराई हुई है और अगर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) अपना नाम ‘भारत’ रख ले तो क्या भाजपा देश का नाम भारत से बदलकर कुछ और रख देगी.

कांग्रेस ने दावा किया कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा राष्ट्रपति की ओर से भेजे गये जी20 रात्रिभोज के निमंत्रण पर ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ (भारत के राष्ट्रपति) लिखा है, न कि ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’.

बीजेपी पर भड़के केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘‘इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन मैंने अफवाहें सुनी हैं. ऐसा क्यों हो रहा है? कुछ पार्टियां ‘इंडिया’ गठबंधन बनाने के लिए एक साथ आई हैं. अगर किसी पार्टी का गठबंधन ‘INDIA’ बन जाता है तो वे (भाजपा) देश का नाम बदल देंगे? देश 140 करोड़ लोगों का है, किसी एक पार्टी का नहीं. अगर कल INDIA गठबंधन का नाम बदलकर भारत रख लिया जाता तो क्या वे देश का नाम बदलकर बीजेपी कर देंगे? भाजपा के वोट कम ना हो जाएं इसलिए वे ऐसा कर रहे हैं. यह देश के साथ गद्दारी है.”

केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन से ये लोग इतना परेशान हैं कि जब पहली बार इसकी घोषणा की गई तो उन्होंने अपने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ प्रस्ताव से लोगों का ध्यान इससे हटाने की कोशिश की.

उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म पर टिप्पणी से पैदा हुए अन्य विवाद पर केजरीवाल ने कहा कि लोगों को सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘मैं सनातन धर्म से हूं. आप में से भी कई लोग सनातन धर्म से हैं. हमें एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करना चाहिए और इसके खिलाफ गलत नहीं बोलना चाहिए.’’

ये भी पढ़ें: क्या संविधान से देश का नाम INDIA हटाने जा रही है सरकार ? इन बातों से मिला बड़ा संकेत, कांग्रेस का आरोप- बदला गया नाम

बता दें कि उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को कोरोना वायरस, मलेरिया और डेंगू के समान बताया था और कहा था कि ऐसी चीजों का सिर्फ विरोध नहीं किया जाना चाहिए बल्कि उन्हें नष्ट कर देना चाहिए. एक बैठक में तमिल में अपने संबोधन में उन्होंने सनातन धर्म के लिए ‘सनातनम’ शब्द का इस्तेमाल किया था. इसके बाद से बीजेपी और उनकी सहयोगी पार्टियां उदयनिधि पर हमलावर हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

भोजपुरी संगीत के महाकुंभ का आगाज! पटना में पवन सिंह से लेकर मनोज तिवारी तक दिखाएंगे जलवा

पटना के बापू सभागार में 26 अक्टूबर को IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन…

14 minutes ago

हंसते-खेलते बच्चों को कागजों में मार डाला, राशन कार्ड में गड़बड़ी देख उड़े परिवार के होश

मेरठ में एक पिता को उस वक्त हैरानी हुई जब राशन कार्ड में उनके दो…

16 minutes ago

नीम करौली बाबा का आशीर्वाद, ‘हनुमान अंश’ और भारत एक्सप्रेस का साथ, फिर रचा गया इतिहास

हनुमान अंश की सफलता के पीछे की अनकही कहानी. लंदन से आए सीएमडी उपेंद्र राय…

22 minutes ago

फ्रांस में ‘बिस्मिल्लाह’ वाले पोस्टरों पर क्यों मचा बवाल? छात्रों के प्रदर्शन के पीछे की निकली अलग कहानी

France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…

42 minutes ago

दिल्ली में जुटेंगे BRICS देशों के संसदीय नेता, जन-केंद्रित विकास से AI तक के मुद्दों पर होगा मंथन

भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…

54 minutes ago

महाराष्ट्र में अवैध अंडाणु तस्करी का पर्दाफाश; ED की ठाणे, बारामती और नासिक में छापेमारी

महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…

55 minutes ago