सीएम नीतीश कुमार
Patna: बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में अचानक से गिर पड़े. शिक्षक दिवस पर आयोजित पटना यूनिवर्सिटी के
एक कार्यक्रम में उस समय अफरा तफरी मच गई जब बिहार के सीएम नीतीश कुमार का पैर अचानक से फिसल गया और वे गिर पड़े. ऐसे में उनके सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें संभाल लिया. बता दें कि उस दौरान बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी वहीं परमौजूद थे. शिक्षक सम्मान समारोह से सीनेट हॉल के उद्घाटन कार्यक्रम में बिहार के सीएम नीतीश कुमार पहुंचे थे.
35 रिटायर्ड शिक्षकों को किया गया सम्मानित
आज 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर पटना यूनिवर्सिटी के 35 सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया. वहीं विश्व विद्यालय के 21 अन्य शिक्षकों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया. इस मौके पर सीएम के पैर फिसलने का वीडियो किसी ने बना लिया जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सीएम का फिसला पैर
बिहार के सीएम नीतीश कुमार के गिरने का जो वीडियो सोशल मीडिया पर आया है उसमें दिख रहा है कि जैसे ही नीतिश कुमार उद्घाटन करने के लिए पहुंचते हैं तभी अचानक से वे गिर पड़े, जिसके पीछे की वजह उनके पैर फिसलने को बताा जा रहा है. हालांकि उनकी सुरक्षा में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें संभालते हुए उठाया. पटना यूनिवर्सिटी में आज सीनेट हॉल के उद्घाटन के मौके पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और सीएम नीतीश कुमार दोनों को ही आमंत्रित किया गया था.
इसे भी पढ़ें: क्या संविधान से देश का नाम INDIA हटाने जा रही है सरकार ? इन बातों से मिला बड़ा संकेत, कांग्रेस का आरोप- बदला गया नाम
नहीं लगी गंभीर चोट
पटना विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में लोकार्पण के वक्त जब सीएम नीतीश कुमार गिरे थे तब वहां के राज्यपाल भी मौजूद थे. हालांकि सीएम को किसी तरह की कोई गंभीर चोट नहीं लगी है. स्टेज पर एक किनारे राज्यपाल तो दूसरे किनारे नीतीश कुमार लोकार्पण के लिए जा रहे थे. किनारे पर पहुंचते ही उनका पैर फिसल गया. नीतीश कुमार के वापस उठने के बाद सीनेट हॉल का उद्घाटन किया गया.
France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…
भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…
महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…
चुनाव आयोग की स्वतंत्रता, पारदर्शिता और EVM-VVPAT प्रक्रियाओं में सुधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को…
Raihan Vadra Bikaner House Controversy: दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी…