देश

IIT Kanpur: निर्धारित सीटें भरने के बाद भी बेटियों को मिलेगा दाखिला, आईआईटी कानपुर में रिजर्व हुईं 246 सीटें, शिक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला

IIT Kanpur: इंजीनियरिंग में लिंगानुपात को संतुलित करने के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है और उनके निर्देश के बाद आईआईटी में छात्राओं के लिए अतिरिक्त सीटें निर्धारित कर दी गई हैं. इस तरह से आईआईटी कानपुर (Indian Institute of Technology Kanpur) में 246 सीटें बेटियों के लिए रिजर्व की गई हैं. इस खबर के बाद से इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़ी छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई है.

सीटें फुल होने के बावजूद बेटियों को मिलेगा प्रवेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुपरन्यूमेररी के तहत 20 फीसदी सीटें आईआईटी कानपुर में छात्राओं के लिए आरक्षित की गई हैं. सुपरन्यूमेररी सीट हर पाठ्यक्रम में हैं. संस्थान में संचालित 14 पाठ्यक्रम में कुल 246 सीटें सुपरन्यूमेररी के तहत निर्धारित की गई हैं. इसमें सबसे अधिक सीटें इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 39 हैं तो वहीं इसक बाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग में 30 सीटें हैं. इसमें खास बात ये है कि अगर निर्धारित सीटें फुल भी हो जाएगी तो भी बेटियों को प्रवेश मिल सकेगा.

ये भी पढ़ें-क्या आप भी हैं Cold Drinks के शौकीन…? पीने से पहले इस लेख पर डालें नजर, उड़ जाएंगे होश, देखें किस तरह हो रहा है हमारी सेहत के साथ खिलवाड़

पाठ्क्रम के हिसाब से देखें सामान्य व सुपरन्यूमेररी सीट

एयरोस्पेस में सामान्य सीट 55 सुपरन्यमेररी सीट 14, इसी तरह से बीएबीई में 42 व 11, केमिकल में 83 व 21, सिविल में 118 व 30, कम्प्यूटर साइंस में 103 व 26, इलेक्ट्रिकल में 153 न 39, मटेरियल्स साइंस में 68 व 17, मैकेनिकल में 119 व 30, केमिस्ट्री में 39 व 10, इकोनॉमिक्स में 41 व 11, मैथमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग में 51 व 13, फिजिक्स में 36 व 9, अर्थ साइंस में 34 व 9, स्टैटिक्स एंड डेटा साइंस में 22 व 6 सीटें हैं. बता दें कि आईआईटी कानपुर में एडमिशन पाना इंजीनियरिंग करने वाले हर स्टुडेंट्स का सपना होता है. वे इसके लिए कठिन से कठिन प्रवेश परीक्षा की सालों तैयारी करते हैं. ऐसे में छात्राओं के लिए ये फैसला अति उत्साहजनक है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

1 hour ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago