दुनिया

US Strikes Syria Iraq: सीरिया-इराक में 85 ठिकानों पर अमेरिका की बमबारी, 18 की मौत

US Strikes Syria Iraq: अमेरिका ने देर रात सीरिया और इराक में 85 आतंकी ठिकानों पर बमबारी की, जिसमें कई आतंकी मारे गए. अमेरिका ने ये हमले जाॅर्डन पर किए गए हमलों के जवाब में किए हैं. हमले के बाद अमेरिकी सेना ने एक बयान भी जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि इराक और सीरिया में ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड और उनके समर्थित मिलिशिया आतंकी संगठन के 85 से अधिक ठिकानों पर बमबारी की है. जानकारी के अनुसार अमेरिका के निशाने पर ईरान की कुद्स फोर्स थी.

बता दें कि जाॅर्डन में हुए एक हमले में तीन अमेरिकी सैनिक और 40 से ज्यादा जवान घायल हुए थे. अमेरिकी सेना ने कहा कि इन हमलों में राॅकेट, मिसाइल, ड्रोन भंडारण की सुविधाओं के अलावा गोला-बारूद, आपूर्ति श्रृंखला समेत कई ठिकानों को निशाना बनाया गया. इन हमलों में 7 जगहों पर 85 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया गया.

यह भी पढ़ेंः उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी, पश्चिमी विक्षोभ से इन राज्यों में बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

हमलों में गोला-बारूद, रसद नष्ट

इसके अलावा अमेरिकी सेना के निशाने पर कुद्स फोर्स भी रही जो लेबनान से इराक और यमन से लेकर सीरिया तक अमेरिका के सहयोगियों को प्रभावित करता है. न्यूज एजेंसी राॅयटर्स के अनुसार इन हमलों में लंबी दूरी के बम वर्षा वाले बी-1 बाॅम्बर का इस्तेमाल किया गया है. इन हमलों में 18 ईरान समर्थित आतंकी मारे गए हैं.

हमें नुकसान पहुंचाया तो हम जवाब देंगे- जो बाइडेन

मध्य पूर्व में अमेरिकी सेना की एयर स्ट्राइक के बारे में जानकारी देते हुए जो बाइडेन ने कहा कि हम मध्य पूर्व में और कोई युद्ध नहीं चाहते लेकिन हमारी जवाबी कार्रवाई आज शुरू हुई है और ये हमारे द्वारा चुने गए वक्त और जगह तक जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि अगर आप किसी अमेरिकी को नुकसान पहुंचाएंगे तो हम जवाब देंगे.

यह भी पढ़ेंः बीजेपी विधायक ने शिवसेना नेता को पुलिस थाने में गोलियां मारी, जमीन विवाद सुलझाने पहुंचे थे दोनो नेता

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago