मतगणना
UP Nikay Chunav 2023 Results: भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी है. इसी बीच सामने आए शुरुआती रुझान में कई जिलों से भाजपा के उम्मीदवार आगे हैं तो कई जिलों में सपा और निर्दलीय बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. अगर यूपी की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां पर शुरुआती रुझान में भाजपा मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल आगे चल रही हैं तो उनको कड़ी टक्कर देते हुए सपा की मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा दूसरे नंबर पर चल रही हैं.
वहीं, लखनऊ में नगर निकाय चुनाव के मतगणना की 3 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है. इस बीच बीजेपी मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल 1671 वोटों के साथ पहले स्थान पर हैं तो वहीं सपा की मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा 770 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं. इसके साथ ही बसपा प्रत्याशी तीसरे और कांग्रेस प्रत्याशी चौथे स्थान पर हैं. तो वहीं गाजियाबाद के दूसरे राउंड में भाजपा की सुनीता दयाल 15711 वोट से आगे चल रही हैं.
प्रतापगढ में नगर पालिका के पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हो गई है. नगर पालिका भाजपा प्रत्याशी हरि प्रताप सिंह आगे और सपा दूसरे नम्बर पर है. वहीं कुंडा में जनसत्ता दल की उषा त्रिपाठी आगे चल रही हैं तो सपा पीछे है. हीरागंज में निर्दल प्रत्याशी अन्नू सरोज आगे वहीं जनसत्ता दूसरे नम्बर पर है. रानीगंज से भाजपा प्रत्याशी मीरा गुप्ता आगे हैं तो वहीं सुवंसा से बसपा प्रत्याशी आगे व भाजपा दूसरे नम्बर है. पट्टी नगर पंचायत में सपा आगे तो भाजपा दूसरे नम्बर पर है. वहीं गड़वारा में निर्दल प्रत्याशी राहुल सिंह आगे हैं तो सपा दूसरे नम्बर पर है वहीं कटरा गुलाब सिंह में अपना दल आगे है और सपा पीछे चल रही है.
इसी के साथ ही कुशीनगर में पडरौना नगर पालिका से सपा आगे हैं. 104 मत से सपा प्रत्याशी हैदर अली रायनी आगे चल रहे हैं तो वहीं दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी है. सहारनपुर नगर निगम में पहले राउंड की मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी के डॉक्टर अजय सिंह आगे हैं. यहां बीजेपी को 11367 ,बसपा को 8933 वोट मिले हैं.
उन्नाव नगर पालिका परिषद के बैलेट पेपर की गिनती में सपा प्रत्याशी ने बढ़त बना रखी है. वहीं बरेली में निर्दलीय मेयर पद प्रत्याशी आईएस तोमर 11304 वोटों से पीछे चल रहे हैं. गोरखपुर महापौर के लिए तीसरे राउंड की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के मंगलेश श्रीवास्तव 31511 मत पाकर सबसे आगे हैं तो वहीं समाजवादी पार्टी की काजल निषाद को 18950 मत अभी तक प्राप्त हुआ है.
सिद्धार्थनगर नगरपालिका के वार्ड नं 2 अटलनगर सनई काउंटिंग पूरी हो चुकी है. अभी तक सपा आगे है. बसपा दूसरे और भाजपा तीसरे नम्बर पर है. तो वहीं कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है. वहीं बस्ती नगर पंचायत गायघाट बस्ती के फर्स्ट राउंड में भाजपा आग है और सपा दूसरे व बसपा तीसरे नम्बर पर चल रही है. बता दें कि मतगणना अभी लगातार जारी है.
-भारत एक्सप्रेस
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों को आज कारोबार में तकनीकी खराबी…