देश

भारतीय सेमीकंडक्टर मिशन के लिए अश्विनी वैष्णव ने अमेरिका के पर्ड्यू विश्वविद्यालय के साथ एमओयू किया साइन

Ashwini Vaishnaw: केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव इस समय अमेरिका में है. उन्होंने बताया कि भारत ने अमेरिका के पर्ड्यू विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे भारतीय सेमीकंडक्टर मिशन की क्षमता निर्माण, अनुसंधान और विकास और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा. अश्विनी वैष्णव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, “क्षमता निर्माण, अनुसंधान एवं विकास और उद्योग की भागीदारी में सहयोग के लिए भारत सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) और यूएस के पर्ड्यू विश्वविद्यालय के  बीच समझौता ज्ञापन हुआ है.”

अश्विनी वैष्णव ने संयुक्त राज्य अमेरिका में इंटेल की नेतृत्व टीम से भी मुलाकात की. इससे पहले मंगलवार को अश्विनी वैष्णव ने गूगल मुख्यालय में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात की और इंडिया स्टैक और ‘मेक-इन-इंडिया’ कार्यक्रम पर चर्चा की.

गूगल के सीईओ सुंदर से की मुलाकात

अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर बताया कि गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से गूगल मुख्यालय में मुलाकात हुई. इस दौरान उनसे इंडिया स्टैक और मेक इन इंडिया कार्यक्रम पर अच्छी चर्चा हुई. वैष्णव के ट्वीट का जवाब देते हुए सुंदर पिचाई ने Google plex पर जाने के लिए मंत्री को धन्यवाद दिया. उन्होंने ट्वीट किया, “Googleplex, मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हमसे मिलने के लिए समय निकाला उसके लिए धन्यवाद. भारत के डिजिटल परिवर्तन और आगे के अवसरों पर हम एक साथ काम कर रहे हैं.”

दोनों के बीच यह बैठक गूगल के सीईओ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद हुई है और उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में तकनीकी परिवर्तन की तेज गति को देखना प्रेरणादायक है. पिचाई ने कहा कि वह मजबूत साझेदारी जारी रखने और सभी के लिए काम करने वाले खुले इंटरनेट को आगे बढ़ाने के लिए भारत की जी20 अध्यक्षता का समर्थन करने के लिए तैयार हैं.

अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान अश्विनी वैष्णव ने कैलिफोर्निया में भारत सेमीकंडक्टर मिशन के बारे में SEMI नेतृत्व से भी बातचीत की. उन्होंने ट्वीट किया, “इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के बारे में @SEMIconex नेतृत्व के साथ बातचीत की.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

World Mental Health Day: डिप्रेशन और तनाव को कोसों दूर रखेगा बस रोज का ये छोटा सा नियम

Meditation Benefits: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जानिए कैसे नियमित ध्यान आपके मानसिक तनाव को…

6 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में धारा 163 लागू: त्योहारों पर पुलिस का कड़ा पहरा, घर से निकलने से पहले जान लें क्या हैं पाबंदियां

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट…

10 minutes ago

लाहौर बना महिलाओं के लिए ‘डेंजर जोन’: 8 महीने में रेप के 498 मामले दर्ज, हर 6 घंटे में एक महिला शिकार

अल्पसंख्यक अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था 'वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी' की रिपोर्ट के…

23 minutes ago

Dhruv Rathee Detain: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रशासन का बड़ा क्रैकडाउन, हिरासत में लिये गए जर्मनी से लौटे यूट्यूबर ध्रुव राठी

Dhruv Rathee Detained: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर ध्रुव राठी को जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले…

28 minutes ago

चीन में चुप्पी, तो भारत में बवाल क्यों? स्टारलिंक मामले में Elon Musk से पूछे जा रहे सवाल

Elon Musk Starlink Controversy: भारत में Starlink की मंजूरी और कारोबारी प्रतिस्पर्धा को लेकर बहस…

38 minutes ago

टूटी गाड़ियां, फूटे शीशे और छतों में हो गए छेद! हरिद्वार में झमाझम गिरे ओले, पहाड़ों पर मौसम का विकराल रूप

उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि से गाड़ियों, घरों की छतों और सोलर पैनलों को…

43 minutes ago