Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: लखनऊ के होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया भंडाफोड़, 7 लड़कियों सहित 13 गिरफ्तार

Lucknow: यूपी की राजधानी लखनऊ के चारबाग के होटल माया में चल रहा था गंदा धंधा. नाका पुलिस की छापेमारी में आपत्तिजनक चीजें बरामद.

पुलिस हिरासत में आरोपी

Lucknow: यूपी की राजधानी लखनऊ के चारबाग स्थित माया होटल में मंगलवार देर रात छापेमारी कर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पूरे मामले में नाका पुलिस ने मौके से होटल मैनेजर सहित सात युवतियों और पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. साथ ही आपत्तिजनक सामान के साथ ही कई मोबाइल फोन लैपटॉप व रिसेप्शन रजिस्टर भी बरामद किया है.

सूत्रों के मुताबिक देर रात माया होटल में छापेमारी से पूरे चारबाग में हड़कम्प मच गया. अफरा-तफरी में लोग इधर-उधर भागने लगे जबकि माया होटल में मौजूद लोग होटलों के कमरे में छिप गए. इस पर पुलिस ने सबसे पहले मैनेजर को गिरफ्तार किया. इसके बाद होटल के एक-एक कमरे की तलाशी ली गई. इस तरह से पुलिस ने कमरों में छुपे युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि सेक्स रैकेट के शक में होटल में देर रात छापा मारा गया था.

पढ़ें इसे भी- Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक के करीबी के घर पर चला बुलडोजर, पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, केशव प्रसाद बोले- “अखिलेश यादव माफियाओं, गुंडों, अपराधियों के सरदार हैं”

पूरी घटना को लेकर एसीपी कैसरबाग योगेश कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि लखनऊ के चारबाग रेवडी गली में माया होटल है, जिसमें सेक्स रैकेट चलने की सूचना पुलिस को मिली थी. इसी के बाद मंगलवार देर रात नाका पुलिस के साथ महिला थाना हजरतगंज की टीम ने होटल में दबिश दी और मौके से मैनेजर आनन्द तिवारी को गिरफ्तार किया गया. पूरे होटल के एक-एक कमरे की तलाशी ली गई, जिसमें युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले. इसके बाद महिला पुलिस के सहयोग से सभी को गिरफ्तार किया गया.

आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

एसीपी ने बताया कि बृजेश शुक्ला, नन्द कुमार दुबे, शरीफुल कमर और विकास तिवारी को गिरफ्तार किया गया है. होटल से सात युवतियों को भी गिरफ्तार किया गया है. साथ ही कई कागजात और आपत्तिजनक सामान, कई मोबाइल फोन, लैपटॉप भी बरामद किए गए हैं. फिलहाल, पूरे मामले की जांच चल रही है और गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही ये भी खंगालने की कोशिश की जा रही है कि कहीं इनके साथी कहीं और भी तो सक्रिय नहीं हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest