Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Rajasthan Crime: राजस्थान में हैवानियत की हदें पार, महिला की ससुराल वालों ने की जमकर पिटाई, पति ने नग्न कर कराया परेड

एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच के लिए 6 पुलिस टीमें गठित की गई हैं. घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह राज्य में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के मामले में राज्य को “नंबर 1” बनाने के लिए जिम्मेदार है.

राजस्थान में महिला के साथ हैवानियत

राजस्थान में महिला के साथ हैवानियत

Rajasthan Crime: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में मणिपुर जैसी घटना को अंजाम दिया गया है. यहां एक महिला को उसके पति और उसके परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर खूब पीटा. इसके बाद नग्न कर दिया. शुक्रवार को एक वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया है. जिसके बाद पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी. बताया जा रहा है कि घटना सोमवार की है. पिछले साल शादी करने वाली महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने बहुत पीटा था. परिवार के लोगों ने महिला पर आरोप लगाया था कि वह पड़ोस के एक व्यक्ति के साथ भाग गई थी.

सीएम अशोक गहलोत ने मामले का लिया संज्ञान

न सिर्फ महिला की पिटाई की गई, बल्कि उसके कपड़े उतारकर कथित तौर पर गांव में घुमाया गया.मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार रात ट्वीट कर घटना पर संज्ञान लिया और कहा कि सभ्य समाज में ऐसे अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है. उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दिलाई जाएगी.

जांच में जुटी पुलिस की 6 टीमें

एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच के लिए 6 पुलिस टीमें गठित की गई हैं. घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह राज्य में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के मामले में राज्य को “नंबर 1” बनाने के लिए जिम्मेदार है.उन्होंने लोगों से वीडियो किसी के साथ साझा न करने की भी अपील की. प्रतापगढ़ पुलिस ने भी वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित न करने की अपील की है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital