देश

मेड इन इंडिया का बजा डंका! स्मार्टफोन Export के मामले में भारत ने लगाई लंबी छलांग, चीन और वियतनाम को तगड़ा झटका

मेड इन इंडिया की धाक पूरी दुनिया में होने लगी है. जिसका सबसे बड़ा उदाहरण मेड इन इंडिया स्मार्टफोन हैं. भारत ने स्मार्टफोन निर्यात करने के मामले में चीन को करारा झटका दिया है. एक तरफ जहां चीन में 2024 में मोबाइल एक्सपोर्ट में 2.78 फीसदी और वियतनाम में 17.6 फीसदी की भारी गिरावट आई है, वहीं भारत में स्मार्टफोन निर्यात 40.5 प्रतिशत बढ़ गया है.

भारत शिफ्ट हो रहा एक्सपोर्ट का बाजार

मालूम हो कि चीन और वियतनाम पूरी दुनिया में स्मार्टफोन निर्यात के मामले में सबसे आगे हैं. इन दोनों देशों में बने स्मार्टफोन पूरी दुनिया में एक्सपोर्ट होते हैं, लेकिन अब इन देशों को भारत कड़ी टक्कर दे रहा है. इन आंकड़ों से एक बात साफ हो चुकी है कि चीन और वियतनाम से स्मार्टफोट निर्यात का बाजार अब तेजी के साथ भारत शिफ्ट हो रहा है.

चीन और वियतनाम एक्सपोर्ट घटा

इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर यानी कि ITC की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2023 में चीन का स्मार्टफोन निर्यात 136.3 बिलियन था, जो 2024 में घटकर 132.5 बिलियन डॉलर पहुंच गया है. वहीं अगर इसी दौरान वियतनाम का आंकड़े पर नजर डालें तो 2023 में 31.9 बिलियन डॉलर से घटकर 2024 में 26.27 बिलियन डॉलर पर आ गया है.

भारत का स्मार्टफोन एक्सपोर्ट 40.5 प्रतिशत बढ़ा

अब अगर भारत के मामले में इसे देखें तो वित्त वर्ष 2023 में भारत का स्मार्टफोन निर्यात का बाजार 11.1 बिलियन डॉलर था, जो 2024 में बढ़कर 15.6 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. इस दौरान ये देखा गया है कि भारत का स्मार्टफोन एक्सपोर्ट 40.5 प्रतिशत बढ़ा है. भारत के स्मार्टफोन निर्यात में आई इस तेजी से इस बात की तस्दीक तो जरूर होती है कि जिस स्मार्टफोन एक्सपोर्ट के मार्केट पर चीन और वियतनाम का कब्जा था, उसपर उसकी पकड़ ढीली हो रही है. ये बाजार अब भारत की तरफ तेजी के साथ शिफ्ट हो रहा है.

यह भी पढ़ें- नए आपराधिक कानून के तहत दिल्ली में दर्ज हुआ पहला केस, जानें किस पर क्या लगा है आरोप? आज से लागू हैं तीनो लॉ, ये हुए बड़े बदलाव

पीएलआई स्कीम का अहम योगदान

स्मार्टफोन निर्यात की बात करें तो इसमें प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम का काफी योगदान माना जा रहा है. पीएलआई स्कीम Apple, Vivo,Xiaomi और Samsung जैसी कंपनियों को मोबाइल फोन प्रोडक्शन के लिए प्रोत्साहित करती है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘बदली शासन की परिभाषा, स्थापित किया पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस’ पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर अमित शाह का बड़ा बयान

Amit Shah: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा…

5 minutes ago

फिनाले से ठीक पहले करण पटेल का पत्ता साफ! सीक्रेट एविक्शन या बिगड़ी तबीयत? फैंस को लगा तगड़ा झटका

लोकप्रिय टीवी एक्टर करण पटेल का रियलिटी शो ‘द राइज एंड फॉल सीजन 2’ से…

21 minutes ago

गुजरात के सीएम से देश के प्रधान तक; नरेंद्र मोदी के संवैधानिक प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, सीएम योगी ने दी बधाई

PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

60 minutes ago

मेघनाद साहा: भारतीय खगोल विज्ञान के महानायक

Meghnad Saha: मेघनाद साहा को सबसे बड़े खगोल विज्ञानी के रूप में जाना जाता है.…

1 hour ago

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

1 hour ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

1 hour ago