देश

रैली में राहुल गांधी से शख्स ने कर डाला उनकी शादी को लेकर सवाल, जवाब में मुस्कुरा कर बोले- ‘जल्द ही…’

लंबे समय से कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा जाता रहा है. हाल ही में जब वे रायबरेली में एक चुनावी रैली कर रहे थे तो अचानक ही भीड़ में से एक व्यक्ति ने राहुल गांधी से उनकी शादी को लेकर उनसे सवाल पूछ लिया. वहीं राहुल गाधी ने भी शख्स को निराश नहीं किया और इसका जवाब दिया. शख्स के सवाल पर उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्हें जवाब देने के लिए कहा, तो रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘जल्द ही करनी पड़ेगी.’

रायबरेली से राहुल गांधी मैदान में

बता दें कि रायबरेली में आज राहुल गांधी की चुनावी रैली थी. रायबरेली जाने से पहले राहुल ने अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी और एक भावनात्मक पोस्ट साझा किया. कांग्रेस ने 3 मई को राहुल को रायबरेली से और उनके करीबी माने जाने वाले केएल शर्मा को अमेठी से उम्मीदवार घोषित किया. वहीं कांग्रेस ने इस बार प्रियंका और वाड्रा को चुनावी मुकाबले से बाहर रखा.

दिनेश प्रताप सिंह से राहुल का मुकाबला

राहुल गांधी केरल के वायनाड में मौजूदा सांसद हैं. वहीं वह इस बार रायबरेली से भी चुनाव लड़ रहे हैं. राहुल ने 2004 से 2019 तक अमेठी का प्रतिनिधित्व किया. रायबरेली में उनका मुकाबला कांग्रेस छोड़कर बीजेपी के तीन बार के एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह से होगा. रायबरेली संसदीय क्षेत्र में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है. 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने 5,34,918 वोट हासिल करके चुनाव जीता था. वही उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिनेश प्रताप सिंह ने 3,67,740 वोट हासिल किया था.

रायबरेली और अमेठी लोकसभा

अमेठी में केएल शर्मा का मुकाबला केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से है, जिन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गाधी को हराया था. राहुल 2004 से अमेठी सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे और वह 2019 तक इस निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य बने रहे. उनके पिता और पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी भी 1981 से अपनी मृत्यु तक निचले सदन में अमेठी के निर्वाचित सदस्य थे. 2004 में राहुल को कमान सौंपने से पहले सोनिया गांधी ने 1999 में अमेठी से चुनाव लड़ा और जीता. वहीं सोनिया से पहले, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तीन बार रायबरेली से चुनाव जीता था. अमेठी निर्वाचन क्षेत्र ने 1952 और 1957 में दो बार इंदिरा के पति और कांग्रेस नेता फिरोज गांधी को भी चुना.

Rohit Rai

Recent Posts

मोतिहारी में चोरों ने भगवान को भी नहीं बख्शा! साई बाबा का 10 किलो का छत्तर और गणेश जी का मुकुट ले उड़े

Motihari Sai Baba Temple Theft: मोतिहारी के मिस्कॉट मोहल्ले स्थित साई बाबा मंदिर में चोरों…

33 minutes ago

‘5 दशक पुराना दंश खत्म, जवानों की शहादत लाई रंग!’ पुलिस स्मृति दिवस पर बोले अमित शाह

राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि 31…

34 minutes ago

मेरठ में सरिया लूटकांड का खुलासा! पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल, 3 आरोपियों को दबोचा

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में कैंटर समेत 10 टन सरिया लूटने के मामले में…

42 minutes ago

लखनऊ हत्याकांड में आया बड़ा खुलासा: श्रद्धा दुबे के दो और खतरनाक ऑडियो वायरल; दी थी धमकी

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे के दो नए और…

44 minutes ago

सीमा पार बैठे आकाओं के इशारे पर चल रहा था खेल? अमृतसर पुलिस ने 7 तस्करों को दबोचा

Punjab News: अमृतसर रूरल पुलिस ने नशा और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर…

52 minutes ago