देश

Seema Haider: सीमा हैदर को फिल्म में काम करने का ऑफर देने पर अमित जानी को मिली जान से मारने की धमकी, सपा नेता का वीडियो वायरल

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को फिल्म में काम देने का वादा करने वाले फिल्म डायरेक्टर अमित जानी को जान से मारने की धमकी मिली है. अमित जानी ने आरोप लगाया है कि मौनू मानेसर नाम से उन्हें व्हाट्सएप पर कॉल करके धमकी दी गई है. दूसरी तरफ मेरठ के समाजवादी पार्टी के नेता अभिषेक सोम का बी एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें धमकी दी जा रही है. ये जानकारी अमित जानी ने X पर ट्वीट करके दी है. उन्होंने इसकी शिकायत यूपी पुलिस से की है.

फिल्म में काम करने का दिया था ऑफर

गौरतलब है कि यूपी नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने पिछले दिनों सीमा हैदर से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने सीमा हैदर को दर्जी कन्हैया लाल की हत्या पर बन रही फिल्म द टेलर मर्डर में काम करने का ऑफर दिया था. अमित जानी ने सीमा हैदर को RAW एजेंट का किरदार निभाने के लिए कहा था. इस प्रस्ताव पर सीमा हैदर ने भारत की जांच एजेंसियों से क्लीनचिट मिलने के बाद काम करने की बात कही थी.

मोनू मानेसर नाम से दी गई धमकी

अमित जानी ने धमकी मिलने की जानकारी देते हुए बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर एक व्हाट्सएप कॉल आई थी. कॉलर ने खुद को मोनू मानेसर बताते हुए कहा कि अगर सीमा हैदर को फिल्म में काम दिया तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा.

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की सांसदी वापसी के लिए आज बड़ा दिन, कांग्रेस ने बुलाई सांसदों की बैठक

सपा नेता ने भी अमित जानी को दी धमकी

इसके अलावा मेरठ के रहने वाले सपा नेता अभिषेक सोम का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह बोल रहे हैं कि अमित जानी सीमा हैदर को फिल्म में काम देकर दंगे कराना चाहते हैं. उन्होंने धमकी दी कि अमित जानी को ध्यान रखना चाहिए कि पद्मावत फिल्म के दौरान संजय लीला भंसाली के साथ क्या हुआ था. उन्होंने कहा कि सीमा हैदर की इतनी हिम्मत नहीं है कि वह फिल्म के सेट पर पहुंच जाएं. अमित जानी अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए ऐसा कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago