गमले की मिट्टी है या नहीं उपजाऊ? इस एक राज से चलेगा पता
आयकर विभाग की टीम.
Income Tax Raid Today: हरियाणा में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने ऑरिस बिल्डर ग्रुप, आरओएफ बिल्डर्स, पायनियर बिल्डर और आरपीएस स्कूल ग्रुप के 30 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है. छापेमारी की कार्रवाई आज गुरूग्राम, दिल्ली, रेवाडी, नारनौल और महेंद्रगढ़ में की गई.
संवाद सूत्रों के अनुसार, उत्तर पश्चिम क्षेत्र में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के महानिदेशक के रूप में हाल ही में कार्यभार ग्रहण करने वाली मोनिका भाटिया के नेतृत्व में 100 से अधिक अधिकारी ऑरिस बिल्डर ग्रुप, आरओएफ बिल्डर्स, पायनियर बिल्डर और आरपीएस स्कूल ग्रुप के खिलाफ छापेमारी कर रहे हैं. छापेमारी करने पहुंची इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम और सिक्योरटी टीमों की तस्वीरें सामने आई हैं.
यहां तस्वीर में देखा जा सकता है कि वर्दीधारी जवानों की मौजूदगी में छापेमारी को अंजाम दिया जा रहा है. इस कार्रवाई के संबंध में अभी अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है, हालांकि सूत्रों से ये पता चला है कि ऑरिस बिल्डर ग्रुप, आरओएफ बिल्डर्स, पायनियर बिल्डर और आरपीएस स्कूल ग्रुप के 30 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी के पीछे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को मिली टैक्स चोरी की शिकायतें हैं.
यह भी पढ़िए: IT Raid: यूपी के इस यू-ट्यूबर ने वीडियो से कमाए थे 1 करोड़ रुपये, घर पर पड़ गया इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का छापा
एक रिपोर्ट में बताया गया कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम संस्थानों और संचालक के आवास से रिकॉर्ड व अन्य दस्तावेजों की जांच में जुटी है. बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीमें सुबह 6 बजे सीआरपीएफ के जवानों के साथ एक साथ बीएमजी एलीगेंट सिटी स्थित आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल, दिल्ली रोड स्थित आरपीएस पब्लिक स्कूल व सेक्टर-4 स्थित शिक्षण संस्थानों के संचालक के आवास पर पहुंची. इस तरह कार्रवाई शुरू की गई.
— भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार देते…
Delhi-NCR Weather: क्या इस बार करवा चौथ पर बादलों की वजह से चांद देखने के…
इंटरनेट पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का एक वीडियो धड़ल्ले से शेयर…
WPL 2027 Auction: कर्नाटक की 15 वर्षीय उमा काश्वी को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बीजेपी नेता करनैल सिंह की रिवीजन पिटीशन खारिज कर…
वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…