नगालैंड के वोखा में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर एक सरकारी हाई स्कूल में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. (फोटो: IANS)
आज 15 अगस्त को पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा हुआ है. देश के विभिन्न हिस्सों में झंडारोहण कर आजादी के लिए मर-मिटने वाले शहीदों को याद कर उन्हें नमन किया गया. धानमंत्री ने लगातार 11वीं बार लाल किले के प्राचीर से ध्वजारोहण किया. पीएम मोदी इस दिवस को आजादी के दीवानों को याद करने का पर्व बताया.
इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस की थीम ‘विकसित भारत ऐट 2047’ है. केंद्र सरकार के मुताबिक यह समारोह 2047 तक देश को एक विकसित राष्ट्र में बदलने की दिशा में सरकार के प्रयासों को नए सिरे से बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रीय उत्साह के इस त्योहार में जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से इस वर्ष लाल किले पर लगभग 6,000 विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया गया था.\
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों के साथ हर सरहद और चारों दिशाओं में देश की सेना के जवान पूरे उत्साह के साथ ध्वजारोहण कर देश को अखंड रखने की कसम खा रहे हैं.
78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आईटीबीपी के जवानों ने लेह में 14,000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा यात्रा निकाली. ऊंचे पहाड़ों, बर्फीली जमीन और दुर्गम परिस्थितियों में भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे नारों की गूंज के बीच सैनिकों ने झंडा रोहण किया.
भारतीय थल सेना, वायुसेना और जल सेना के अलावा देश के नागरिक भी इस अवसर पर देश के कोने-कोने में पूरे हर्षोल्लास के साथ आजादी का महोत्सव मना रहे हैं. इस जश्न की कुछ तस्वीरें हम आपसे साझा कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…
Mamta Kafle Bhatt Murder Case: अमेरिका के वर्जीनिया में ममता काफले भट्ट की गुमशुदगी का…
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…