Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या की सड़कों पर तमिल और तेलुगू भाषा में भी लगेंगी निर्देश पट्टिकाएं, अंदर बैन हो सकते हैं ई-रिक्शा

Ayodhya News Today: रामनगरी में मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न मार्गों पर निर्देश पट्टिकाएं लगाई जाएगी.

diwali 2023 in ayodhya

श्रीराम नगरी अयोध्या

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Ayodhya: अयोध्या के मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए मार्गों पर निर्देश पट्टिका लगाई जाएंगी। देश के विभिन्न भागों से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए यहां अलग अलग भाषाओं में पट्टिका लगाई जाएंगी। इनमें दक्षिण की तमिल, तेलुगू जैसी बडे पैमाने पर बोली जाने वाली भाषाओं में भी पट्टिकाएं होंगी। ये जानकारी अयोध्या पहुंचे एडीजी जोन पियूष मोर्डिया ने दी।

एडीजी जोन पियूष मोर्डिया ने बताया कि प्रमुख मंदिरों की तरफ जाने वाले मार्गों को चिन्हित कर उन मार्गों पर यथासंभव यथा आवश्यकता के अनुसार श्रद्धालुओं के चलने के लिए योजना बनाई गई है। जिस मार्ग से पैदल यात्री जा सकें, उन मार्गों पर वाहनों को जाने से रोका जाएगा। यह भी निर्धारित किया जा रहा है कि जहां पर वाहनों के आने की आवश्यकता है, वहां वे इस प्रकार से आएं कि अन्य लोगों का आना-जाना बाधित न हो। मार्गों की आवश्यकता के अनुरूप प्लान तैयार किया जा रहा है। कुछ मार्गों पर ई-रिक्शा को बैन भी किया जा सकता है।

Ayodhya Railway Station Redevelopment

यह भी पढ़िए: प्रधानमंत्री के एक सवाल ने चंदा देवी की चमकाई किस्मत, जानें क्यों ठुकरा दिया पीएम मोदी का ये ऑफर

एडीजी जोन पियूष मोर्डिया ने बताया कि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए अयोध्या के मार्गों पर अलग अलग भाषाओं में निर्देश पट्टिकाएं लगाई जाएंगी, जिससे कि श्रद्धालुओं को मंदिर जाने में दिक्कत ना हो। खासकर दक्षिण के राज्यों की भाषाओं में निर्देश पट्टिकाएं भी होंगी।

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital