देश

INDIA Alliance Meeting: “इंडिया’ गठबंधन की बैठक में हो देशभर की सीटों के बंटवारे पर चर्चा”, केजरीवाल के बयान से टेंशन में कांग्रेस

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर विपक्षी गठबंधन INDIA की तीसरी बैठक मुंबई में आयोजित की जा रही है. बैठक का आज (1 सितंबर) को दूसरा दिन है. पहले दिन कई मुद्दों पर चर्चा हुई. वहीं आज INDIA गठबंधन के LOGO अनावरण करने के अलावा संयोजक के नाम का ऐलान और सीट बंटवारे को लेकर भी कोई निर्णय लिया जा सकता है. इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीट बंटवारे को लेकर बयान दिया है.

अरविंद केजरीवाल ने की मांग

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पहले दिन की बैठक के बाद कहा कि उनकी पार्टी मांग करती है कि गठबंधन इंडिया की बैठक में देशभर की सीटों के बंटवारे पर चर्चा की जाए. उनकी पार्टी INDIA गठबंधन की बैठक में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा चाहती है. अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि गुरुवार की बैठक अच्छी रही. दिल्ली सीएम ने आगे कहा कि वे चाहते हैं पहले गठबंधन सीटों को लेकर स्थिति साफ करे.

आप को पार्टियों ने दिया समर्थन

दिल्ली सीएम ने कहा, आप गठबंधन में इस शर्त पर शामिल हुई थी कि दिल्ली सेवा बिल पर सभी विपक्षी पार्टियां राज्यसभा में उनका समर्थन करें. ऐसे में विपक्ष ने आप का मानसून सत्र के दौरान दोनों सदनों में समर्थन दिया.

यह भी पढ़ें- Parliament Special Session: मोदी सरकार ने बुलाया संसद का विशेष सत्र, एक देश एक चुनाव और UCC बिल हो सकता है पेश

कांग्रेस के सामने रखी है शर्त

बता दें कि AAP चाहती है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में पंजाब और दिल्ली में चुनाव न लड़े. जिसका जिक्र आप नेताओं ने पहले पटना की बैठक और उसके बाद बेंगलुरु में हुई विपक्ष की मीटिंग में किया था. इस शर्त को लेकर कांग्रेस के नेताओं के अलग-अलग विचार हैं. जिसके चलते अभी तक इसपर कोई भी फैसला आलाकमान नहीं ले सका है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

26 minutes ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

31 minutes ago

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

46 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

51 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

1 hour ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

1 hour ago