देश

भारत और China ने Ladakh के देपसांग और डेमचोक में सैनिकों की वापसी की पूरी की प्रक्रिया

भारत (India) और चीन (China) ने लद्दाख (Ladakh) के सीमावर्ती इलाकों देपसांग (Depsang) और डेमचोक (Demchok) में सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया (Disengagement Process) पूरी कर ली है. बुधवार (30 अक्टूबर) को सूत्रों ने बताया कि गश्त जल्द ही शुरू होगी. उन्होंने बताया कि स्थानीय कमांडरों के स्तर पर बातचीत जारी रहेगी. गुरुवार (31 अक्टूबर) को मिठाइयों का आदान-प्रदान होगा.

सूत्रों ने बताया कि सैनिकों को पीछे हटाने का सत्यापन जारी है और जमीनी कमांडरों के बीच गश्त के तौर-तरीकों पर फैसला किया जाना है. सत्यापन शारीरिक रूप से और मानव रहित हवाई वाहनों का उपयोग करके किया जा रहा है. इस प्रक्रिया के तहत बनाए गए शिविरों को ध्वस्त करना तथा जिस भूमि पर वे स्थित थे, उसे उनकी मूल स्थिति में बहाल करना शामिल है.

21 अक्टूबर को हुई थी घोषणा

यह घटनाक्रम 21 अक्टूबर को भारत सरकार द्वारा की गई घोषणा के बाद सामने आया है, जिसमें कहा गया था कि दोनों पक्ष भारत-चीन सीमा पर गश्त की व्यवस्था (Patrolling Arrangements) पर सहमत हो गए हैं. चार दिन बाद चीन ने समझौते की पुष्टि करते हुए कहा था कि ‘चीनी और भारतीय सीमावर्ती सैनिक प्रासंगिक कार्य में लगे हुए हैं, जो इस समय सुचारू रूप से चल रहा है’.


ये भी पढ़ें: ‘‘आतंकवादी आते रहेंगे और हम उन्हें मारते रहेंगे’’, जानिए Farooq Abdullah ने ऐसा क्यों कहा


इस तरह से हुआ था गतिरोध

साढ़े चार साल पहले चीनी घुसपैठ के बाद से दोनों देशों के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर सैन्य गतिरोध बना हुआ है. भारत और चीन के बीच गतिरोध मई 2020 में शुरू हुआ था. इसके अगले महीने लद्दाख के गलवान में दोनों देशों की सेनाओं में हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए और चीनी पक्ष को भी नुकसान उठाना पड़ा था, हालांकि सटीक संख्या की पुष्टि नहीं हुई है.

इसके बाद से दोनों पक्षों की ओर से सैनिकों की संख्या बढ़ाई गई और गतिरोध को हल करने के लिए सैन्य-स्तरीय वार्ता शुरू हुई. सितंबर 2022 में भारतीय और चीनी सैनिक लद्दाख के विवादास्पद गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र से हट गए और अप्रैल-2020 से पहले की स्थिति में लौट आए.

पीएम मोदी से जिनपिंग की मुलाकात

बीते 23 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रूस में BRICS Summit के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) से मुलाकात की थी. 2019 के बाद से यह उनकी पहली द्विपक्षीय बैठक था. इस दौरान दोनों नेताओं ने समझौते का स्वागत किया. पीएम मोदी ने जिनपिंग से कहा था, ‘हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना होनी चाहिए कि हमारी सीमा पर शांति और स्थिरता बनी रहे.’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘17% आबादी, 3% से कम उत्सर्जन… फिर भी निशाना भारत?’ जानिए बर्लिन में क्यों भड़के पीयूष गोयल

Piyush Goyal Berlin Speech: जर्मनी के बर्लिन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कार्बन उत्सर्जन…

21 minutes ago

भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद भी क्यों बढ़ी टीम मैनेजमेंट की चिंता? IND vs NZ मैच में खुली पोल

IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य को हासिल कर जीत…

44 minutes ago

बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका! 4 नवंबर की परीक्षा को लेकर BSEB ने लिया बड़ा फैसला

Bihar STET 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 4 नवंबर को होने वाली STET…

47 minutes ago

भारत के पड़ोसियों पर भूकंप का कहर…! तिब्बत में 16 मौतों से मचा हाहाकार, पाक-अफगान में भी सुबह-सुबह डोली धरती

तिब्बत में शक्तिशाली भूकंप के बाद बड़े पैमाने पर नुकसान की खबर सामने आई है,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे इन 11 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 75 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

Today Weather Update के मुताबिक, 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, तेज…

2 hours ago

सत्ता का सेमीफाइनल: UP MLC चुनाव के लिए सपा-भाजपा में आर-पार की जंग, जानें कहां फंसा पेंच?

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबले में भाजपा और समाजवादी…

2 hours ago