देश

इंडियन नेवी ने हिंद महासागर में 23 पाकिस्तानियों समेत ईरानी जहाज का किया रेस्क्यू, 9 सोमालियाई लुटेरों ने किया सरेंडर

Navy Rescues Iranian Ship From Somalia Pirates: भारतीय नौसेना ने एक बार फिर अपनी बहादुरी का लोहा मनवाते हुए समुद्री लुटेरों के चंगुल से ईरानी जहाज को छुड़ाया है. यह मछली पकड़ने वाला एक ईरानी जहाज था. इस जहाज पर 23 पाकिस्तानी नागरिक सवार थे जिन्हें इंडियन नेवी ने सुरक्षित बचा लिया. नौसेना ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि 12 घंटे से भी अधिक देर तक चले ऑपरेशन के बाद 23 पाकिस्तानी नागरिकों को सोमालियाई समुद्री लुटेरों के चंगुल से आजाद करा दिया. जानकारी के अनुसार लुटेरों ने जहाज को गुरुवार को अगवा किया था. इसके बाद नौसेना ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया.

जानकारी के अनुसार इंडियन नेवी ने अदन की खाड़ी के पास समुद्री लुटेरों को उनके हमले का जवाब देते हुए कड़ी कार्रवाई के बाद 23 पाकिस्तानी नागरिकों के चालक दल को बचा लिया. इस दौरान ईरानी जहाज पर सवार लुटेरों ने आत्मसमर्पण कर दिया.

नौसेना ने ऐसे अंजाम दिया ऑपरेशन

यह जहाज यमन के सोकोट्रा द्वीप से साउथ-वेस्ट में करीब 166 किमी. की दूरी पर था. जानकारी मिलने के बाद भारतीय नौसेना ने अपने जहाज आईएनएस सुमेधा को रोकने के लिए रवाना किया. इसके बाद नेवी ने एक और युद्धपोत आईएनएस त्रिशुल की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया. फिलहाल नेवी की एक टीम जहाज की जांच में जुटी है. इसके बाद इसे सुरक्षित जगह पर ले जाया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः धीमा जहर या हार्ट अटैक, जानें कैसे हुई मुख्तार अंसारी की मौत? पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

इजराइल-हमास जंग के बाद जहाजों पर हमले बढ़े

बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में इजराइल-हमास जंग शुरू होने के बाद से ही अरब सागर में सोमालियाई लुटेरों की ओर से जहाज को हाईजैक करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इस पर काबू के लिए भारतीय नौसेना ने अरब सागर में युद्धपोतों की तैनाती बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ेंः गाजीपुर के कालीबाग कब्रिस्तान में आज 10 बजे सुपुर्द-ए-खाक होगा मुख्तार, कब्र तैयार

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

2 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

29 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

41 minutes ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

1 hour ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

1 hour ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

2 hours ago